उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक प्राइवेट स्कूल का वायरल वीडियो राजनीतिक तूफान खड़ा कर गया है। मामला सपा के वरिष्ठ नेता और MLC गुड्डू जमाली के ‘आजमगढ़ पब्लिक स्कूल’ से जुड़ा है। वीडियो में दिख रहा है कि CBSE बोर्ड की पढ़ाई की बजाय नर्सरी और एलकेजी के छोटे बच्चों को ‘अल्लाह’ और ‘मुसलमान’ की मजहबी शिक्षा दी जा रही है। इस घटना के सामने आते ही जिलाधिकारी ने तीन सदस्यों की जांच टीम गठित कर दी है, जबकि भाजपा ने इसे सपा की कट्टरपंथी राजनीति का हिस्सा बताया है।
वीडियो में क्या है?
ये "मदरसा" नहीं! आजमगढ़ पब्लिक स्कूल है, CBSC बोर्ड द्वारा संचालित है… यूपी में ऐसा?
टीचर :- तुम कौन हो??
मासूम बच्चे :- मुसलमान..
टीचर :- हमारा मजहब क्या है??
मासूम बच्चे :- इस्लाम..
टीचर :- हमें रोजी कौन देता है??
मासूम बच्चे :- अल्लाह ताला..
टीचर :- जमीन आसमान चांद सूरज… pic.twitter.com/6J0gox3S3h
— Sudhir Mishra 🇮🇳 (@Sudhir_mish) January 10, 2026
वायरल वीडियो में एक क्लासरूम का दृश्य दिखाई देता है, जहाँ टीचर 5-6 साल के बच्चों से पूछती है, “तुम कौन हो?” बच्चे एक सुर में उत्तर देते हैं, “मुसलमान।” इसके बाद सवाल होता है कि चाँद-सितारे किसने बनाए, तो जवाब आता है ‘अल्लाह’। वीडियो में टीचर बच्चों को नबी और कुरान से जुड़ी बातें भी रटाती दिख रही है। यह सब ऐसे स्कूल में हो रहा है, जहाँ इंग्लिश मीडियम कॉन्वेंट के नाम पर फीस ली जाती है।
मैनेजमेंट की सफाई और सरकारी कार्रवाई
स्कूल प्रबंधक मोहम्मद नोमान ने बताया कि यह वीडियो करीब 20 दिन पुराना है और स्कूल में उर्दू-संस्कृत दोनों पढ़ाई जाती है। विवाद बढ़ने पर उन्होंने संबंधित टीचर को नोटिस जारी कर दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि CBSE नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर स्कूल पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा का सपा पर हमला
बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि सपा नेता पहले ‘पीडीए पाठशाला’ के नाम पर जाति आधारित शिक्षा फैलाते थे और अब प्राइवेट स्कूलों को मजहबी तालीम का केंद्र बना रहे हैं। फिलहाल गुड्डू जमाली या समाजवादी पार्टी की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel