कर्नाटक के मंड्या जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें तीन दोस्तों ने मिलकर योगेश नाम के एक युवक की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी। यह दर्दनाक वारदात जिले के मलवल्ली इलाके में बुधवार को घटित हुई और पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि योगेश मगनूर गेट के पास स्थित एक बार में शराब पीने गया था, जहां तीन अन्य युवक भी पहुंचे, जो उसे पहले से जानते थे। इन तीनों में से एक का योगेश के साथ पिछले साल किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।
पुरानी रंजिश को लेकर उनके बीच फिर से बहस छिड़ गई और बात इतनी बढ़ गई कि नशे में धुत तीनों युवकों ने मिलकर चाकू से हमला कर योगेश की हत्या कर दी। घटना के बाद मलवल्ली ग्रामीण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel