तिरुमला में भक्तों की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सहारा लिया जाएगा। यह देश का पहला ऐसा AI आधारित कमांड कंट्रोल सेंटर है, जिसका उद्घाटन गुरुवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने किया।
Where tradition meets technology, devotion finds a beautiful new harmony. Today, I inaugurated the Integrated Command & Control Centre (ICCC) at TTD, a remarkable step forward in creating a smart, secure, and seamless experience for pilgrims. Powered by the advanced Kloudspot… pic.twitter.com/zB6gKuu3lw
— N Chandrababu Naidu (@ncbn) September 25, 2025
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अत्याधुनिक सेंटर को तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने कुछ एनआरआई दानदाताओं की मदद से तैयार किया है। इसे वैकुंठम-1 कॉम्प्लेक्स में स्थापित किया गया है। सेंटर में एक विशाल डिजिटल स्क्रीन लगाई गई है, जिस पर तिरुमला के हर हिस्से की लाइव CCTV फुटेज देखी जा सकती है। यहाँ 25 लोगों की एक टीम चौबीसों घंटे नजर रखेगी और किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई कर सकेगी।
यह AI सिस्टम खास तकनीक से लैस है। यह अलिपिरी से लेकर मंदिर तक की भीड़ का आकलन करेगा और बताएगा कि किस स्थान पर कितनी भीड़ मौजूद है। सारी जानकारी 3D विजुअल्स में दिखाई जाएगी। यदि कहीं भीड़ अधिक हो जाती है, तो सिस्टम रेड अलर्ट जारी करेगा।
सिस्टम केवल भीड़ की गिनती तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों के चेहरे और हाव-भाव की भी पहचान कर सकता है। इससे यह समझा जा सकेगा कि कोई व्यक्ति परेशानी में है या नहीं। इसके जरिए लापता लोगों की तलाश, चोरी जैसी घटनाओं की रोकथाम और किसी भी संभावित अनहोनी को टाला जा सकेगा। आपातकालीन स्थिति में यह सिस्टम सुरक्षित रास्तों की जानकारी देकर भक्तों को बाहर निकलने में मदद करेगा।
दिलचस्प बात यह है कि यह AI सेंटर सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि ऑनलाइन भी निगरानी करेगा। अगर कोई साइबर हमला करने की कोशिश करता है, गलत जानकारी फैलाता है, या टीटीडी के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट डालता है, तो सिस्टम उसे तुरंत ट्रैक कर ब्लॉक कर देगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel