click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: ‘आज विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है भारत’, गोवा में पीएम मोदी बोले- 6 महीने में देश की GDP दर 7.5 फीसदी हुई
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > Goa > ‘आज विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है भारत’, गोवा में पीएम मोदी बोले- 6 महीने में देश की GDP दर 7.5 फीसदी हुई
GoaIndia

‘आज विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है भारत’, गोवा में पीएम मोदी बोले- 6 महीने में देश की GDP दर 7.5 फीसदी हुई

प्रधानमंत्री मोदी गोवा दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने ONGC सी सर्वाइवल सेंटर और भारत ऊर्जा सप्ताह 2024 का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष के पहले 6 महीनों में भारत की GDP दर 7.5 फीसदी से अधिक हो गई है। भारत आज विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। भारत जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

Last updated: 2024/02/06 at 3:18 PM
One India News Team
Share
4 Min Read
SHARE

प्रधानमंत्री मोदी गोवा दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने ONGC सी सर्वाइवल सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने भारत ऊर्जा सप्ताह 2024 का भी उद्घाटन किया।

Contents
‘भारत बनेगा विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था’गोवा में बोले पीएम मोदी’21वीं सदी का आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बना रहा है भारत’6 से 9 फरवरी तक चलेगा भारत ऊर्जा सप्ताहवैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए विकास का केंद्र बना भारत- हरदीप पुरी

पीएम मोदी ने भारत ऊर्जा सप्ताह 2024 को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया एनर्जी वीक के इस दूसरे संस्करण में आप सभी का अभिनंदन करता हूं। हमारे लिए ये बहुत खुशी की बात है कि इंडिया एनर्जी वीक का आयोजन हमेशा एनर्जी से भरे रहने वाले गोवा में हो रहा है।

#WATCH | PM Narendra Modi to inaugurate India Energy Week 2024 in Goa.

India Energy Week 2024 will be held from 6–9 February in Goa. It will be India’s largest and only all-encompassing energy exhibition and conference. pic.twitter.com/PeR8czyeur

— ANI (@ANI) February 6, 2024

‘भारत बनेगा विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था’

पीएम ने कहा, ‘इस वित्त वर्ष के पहले 6 महीनों में भारत की GDP दर 7.5 फीसदी से अधिक हो गई है। भारत आज विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। हाल ही में IMF ने भी ये भविष्यवाणी की है कि हम ऐसे ही तेजी से आगे बढ़ेंगे। आज पूरी दुनिया के विशेषज्ञ ये मान रहे हैं कि भारत जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।’

#WATCH | India Energy Week 2024 in Goa: PM Modi says "This event of India Energy Week is being organized in a very important period. In the first six months of this financial year, India's GDP rate has once again increased by 7.5%. This rate is much higher than what has been… pic.twitter.com/nHMB7Qey7I

— ANI (@ANI) February 6, 2024

गोवा में बोले पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि गोवा अपने आतिथ्य के लिए जाना जाता है, यहां से पर्यटक आ रहे हैं। यहां की खूबसूरती और संस्कृति से पूरी दुनिया प्रभावित है। गोवा एक ऐसा राज्य है जो विकास के नए प्रतिमान छू रहा है, इसलिए आज जब हम पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और टिकाऊ भविष्य के बारे में बात करने के लिए एक साथ आए हैं तो गोवा इसके लिए एक आदर्श राज्य है। इस शिखर सम्मेलन में आने वाले सभी विदेशी मेहमान गोवा की जीवन भर की यादें अपने साथ ले जाएंगे।

#WATCH | India Energy Week 2024 in Goa: PM Modi says "It is a matter of great pleasure for us that this event of India Energy Week is taking place in Goa which is always full of energy. Goa is known for its hospitality. Tourists coming here from all over the world are impressed… pic.twitter.com/xl68ALUUob

— ANI (@ANI) February 6, 2024

’21वीं सदी का आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बना रहा है भारत’

उन्होंने कहा कि आज भारत अपने यहां 21वीं सदी का आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बना रहा है। हम इंफ्रास्ट्रक्चर बिल्डिंग मिशन पर काम कर रहे हैं। इस वित्तीय वर्ष में हम इंफ्रास्ट्रक्चर पर करीब 10 लाख करोड़ रुपये इंवेस्ट कर रहे हैं। एक सप्ताह पहले आए भारत के बजट में हमने अब इंफ्रास्ट्रक्चर पर 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक के खर्च का संकल्प लिया है। इसका एक बड़ा हिस्सा ऊर्जा क्षेत्र के खाते में जाना तय है।

6 से 9 फरवरी तक चलेगा भारत ऊर्जा सप्ताह

समाचार एजेंसी के मुताबिक, भारत ऊर्जा सप्ताह 2024 6 से 9 फरवरी तक गोवा में आयोजित किया जाएगा। यह भारत की सबसे बड़ी और एकमात्र सर्वव्यापी ऊर्जा प्रदर्शनी और सम्मेलन होगा।

#WATCH | India Energy Week 2024 in Goa: Union Minister Hardeep Singh Puri says "Under the leadership of PM Modi, India is becoming the growth centre for the Global Economy and the demand centre for Global Energy. Reflecting this position, in just two years, the Energy India… pic.twitter.com/zG5W1ANFYT

— ANI (@ANI) February 6, 2024

वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए विकास का केंद्र बना भारत- हरदीप पुरी

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए विकास का केंद्र और वैश्विक ऊर्जा के लिए मांग का केंद्र बन रहा है। सिर्फ दो वर्षों में ऊर्जा भारत, ऊर्जा सप्ताह, वैश्विक ऊर्जा कैलेंडर पर एक प्रमुख तारीख बन गया है। इस वर्ष हमारे पास 900 प्रदर्शक हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक हैं और हम 35,000 से अधिक लोगों, 350 वैश्विक कंपनियों और विभिन्न सरकारों के मंत्रियों की मेजबानी करेंगे। अगले चार दिनों में भारत ऊर्जा सप्ताह में 400 से अधिक वैश्विक वक्ता 46 से अधिक रणनीतिक सत्रों और 46 तकनीकी सत्रों में योगदान देंगे।

 

You Might Also Like

NDA बैठक में जुटे देशभर के मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता, PM मोदी के 12 साल और ‘विकसित भारत 2047’ पर मंथन

PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर CM योगी का भावुक संदेश, बोले- आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बना आस्था, विकास और सुशासन का मॉडल

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव, सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर सम्मान

हावड़ा से बांग्लादेशी घुसपैठिया दंपती गिरफ्तार, फल बेचने से करोड़ों की संपत्ति तक का सफर जांच के घेरे में

कानपुर में 13 साल से चल रहा फर्जी डिग्री रैकेट बेनकाब, हाईस्कूल से PhD तक बेचता था गिरोह, 4 गिरफ्तार

TAGGED: @india, BJP, bjp government, breakingnews, GDP, goa, Hardeep Singh Puri, hindi news, India Energy Week 2024, latest hindi news, oneindianews, topnewschannelinindia

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team February 6, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article जहां हुई पांडवों को जिंदा जलाने की साजिश…क्या है पूरा विवाद जिस पर 53 साल बाद आया फैसला?
Next Article अयोध्‍या में रामलला के दर्शन कर भावुक हुए अरुणाचल प्रदेश के CM पेमा खांडू

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

NDA बैठक में जुटे देशभर के मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता, PM मोदी के 12 साल और ‘विकसित भारत 2047’ पर मंथन
Delhi India Top News June 10, 2026
PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर CM योगी का भावुक संदेश, बोले- आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बना आस्था, विकास और सुशासन का मॉडल
Delhi India Top News Uttar Pradesh June 10, 2026
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव, सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर सम्मान
Delhi India Top News June 10, 2026
हावड़ा से बांग्लादेशी घुसपैठिया दंपती गिरफ्तार, फल बेचने से करोड़ों की संपत्ति तक का सफर जांच के घेरे में
India Top News World June 10, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.