उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार-शनिवार की रात दो दर्दनाक सड़क हादसे हुए, जिनमें कुल मिलाकर छह लोगों की मौत हो गई और दस से अधिक लोग घायल हो गए। पहला हादसा सुबह करीब 3 बजे हुआ, जब दिल्ली से आगरा जा रही एक इको कार सामने चल रहे भारी वाहन से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में कार सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि हादसे की वजह संभवतः ड्राइवर को आई नींद हो सकती है।
#WATCH | Mathura, Uttar Pradesh | On the death of 6 people on the Yamuna Express due to a collision, Mathura SSP Shlok Kumar says, "… At around 3 am, an Eco car was on its way to Delhi from Agra, collided with a vehicle ahead of it, probably because the driver fell asleep. Six… pic.twitter.com/vbcPxCau7H
— ANI (@ANI) July 19, 2025
वहीं, दूसरा हादसा सुबह लगभग 4 बजे हुआ, जब दिल्ली से मध्य प्रदेश जा रही एक निजी बस यमुना एक्सप्रेसवे पर पलट गई। इस दुर्घटना में आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। डीएम और एसएसपी ने घायलों से मुलाकात कर उनके परिजनों से संपर्क स्थापित किया है और सभी को बेहतर इलाज और गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।