भारत ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।
टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत पर Gautam Adani ने भी खास अंदाज में बधाई दी। Adani Group के चेयरमैन गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा —
“अविश्वसनीय. अजेय. अपराजित भारत!! टी20 2026 विश्व कप चैंपियनशिप के लिए बधाई! न्यूज़ीलैंड का हिसाब-किताब बराबर!”
Unbelievable. Unstoppable. UNBEATEN Bharat!!
Congratulations on the T20 2026 World Cup Championship! 🏆🇮🇳
New Zealand का हिसाब-किताब बराबर!
Sanju Samson of Vizhinjam QF / SF / Final Scores: 97, 89, 89.
इतनी कंसिस्टेंसी तो Adani के Vizhinjam Port के क्रेन में भी नहीं होती!… pic.twitter.com/tmfMLX8Rdm
— Gautam Adani (@gautam_adani) March 8, 2026
संजू सैमसन और बुमराह की जमकर तारीफ
गौतम अदाणी ने भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ियों Sanju Samson और Jasprit Bumrah की भी जमकर सराहना की।
उन्होंने संजू सैमसन की लगातार शानदार पारियों का जिक्र करते हुए लिखा कि क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में उनके स्कोर 97, 89 और 89 रहे, जो उनकी बेहतरीन कंसिस्टेंसी को दर्शाते हैं।
अदाणी ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि इतनी कंसिस्टेंसी तो अदाणी के विझिनजाम पोर्ट के क्रेन में भी नहीं है। वहीं बुमराह की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी गेंदबाजी के सामने बल्लेबाज रास्ता ही भूल जाते हैं।
फाइनल में भारत की शानदार जीत
रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में Suryakumar Yadav की कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया।
फाइनल में संजू सैमसन ने शानदार 89 रनों की पारी खेली, जिसने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की हर ओर तारीफ हो रही है।
देशभर में जश्न का माहौल
टीम इंडिया की जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। क्रिकेट प्रशंसकों से लेकर खेल जगत से जुड़े लोग इस ऐतिहासिक जीत पर खुशी जाहिर कर रहे हैं।
भारत की इस शानदार जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय टीम दुनिया की सबसे मजबूत क्रिकेट टीमों में से एक है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel