बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने पत्नी से तलाक मिलने के बाद अपनी मन्नत पूरी करने के लिए 9 किलोमीटर लंबी दंडवत यात्रा की।
तलाक के बाद निभाया संकल्प
जानकारी के अनुसार, जोगेश नामक व्यक्ति ने मां बैडवा माता मंदिर में मन्नत मांगी थी कि अगर उसे अपनी पत्नी से छुटकारा मिल जाता है, तो वह दंडवत करते हुए मंदिर तक पहुंचेगा।
बताया जा रहा है कि उसकी शादी 2022 में हुई थी और 2026 में तलाक हो गया। इसके बाद उसने अपने वचन को निभाने का फैसला किया।
तलाक की ऐसी खुशी!युवक ने की 9 किमी की दंडवत यात्रा
यूपी के बस्ती में एक युवक ने तलाक मिलने के बाद निर्जल व्रत रखा और स्थानीय मंदिर तक पहुंचने के लिए 9 किमी की दंडवत यात्रा की.
मंदिर पहुंचने के बाद युवक ने विधि-विधान से पूजा की.
युवक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा… pic.twitter.com/9slEmg7nNA
— One India News (@oneindianewscom) March 30, 2026
12 घंटे में पूरी की 9 किलोमीटर यात्रा
शनिवार सुबह उसने बिना अन्न-जल ग्रहण किए अपनी यात्रा शुरू की। लगभग 9 किलोमीटर की दूरी उसने दंडवत करते हुए करीब 12 घंटे में पूरी की। यह यात्रा बेहद कठिन मानी जाती है, लेकिन उसने अपने संकल्प को पूरा किया।
प्रशासन से ली अनुमति, पुलिस रही तैनात
इस दंडवत यात्रा के लिए जोगेश ने पहले प्रशासन से अनुमति ली थी। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर दो पुलिसकर्मियों को तैनात किया, जो पूरी यात्रा के दौरान उसके साथ रहे।
धार्मिक माहौल में पूरी हुई यात्रा
यात्रा के दौरान उसके परिवार और गांव के कई लोग भी साथ चलते रहे और माता के जयकारे लगाते रहे। शाम करीब 6 बजे वह मंदिर पहुंचा, जहां उसने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया।
इलाके में चर्चा का विषय
इस अनोखी घटना के बाद पूरे इलाके में पति-पत्नी के रिश्तों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel