भारत के पूर्व टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस ने गुरुवार को आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जॉइन कर ली। वह दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुए।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और बीजेपी नेता सुकांत मजूमदार मौजूद रहे।
पहले भी हुई थी बीजेपी नेताओं से मुलाकात
पार्टी में शामिल होने से पहले लिएंडर पेस ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से उनके पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान मुलाकात की थी। इस दौरान सौमिक भट्टाचार्य भी उनके साथ मौजूद थे।
#WATCH | दिल्ली: पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और सुकांता मजूमदार की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। pic.twitter.com/4QHqP4VlAy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2026
“मेरे जीवन का बड़ा दिन” – लिएंडर पेस
बीजेपी में शामिल होने के बाद लिएंडर पेस ने कहा:
“यह मेरे जीवन का बहुत बड़ा दिन है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और नितिन नवीन का धन्यवाद करता हूं। बीजेपी ने मुझे देश के लोगों और युवाओं की सेवा करने का अवसर दिया है।”
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी की सदस्यता उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है।
खिलाड़ियों का राजनीति में बढ़ता कदम
लिएंडर पेस से पहले भी कई खिलाड़ी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। कुछ खिलाड़ियों ने चुनाव लड़कर जीत हासिल की है, तो कुछ राज्यसभा सांसद और मंत्री भी बने हैं।
राजनीति में खिलाड़ियों की बढ़ती भागीदारी को बीजेपी के लिए एक मजबूत जनसंपर्क रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel