उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार (24 जनवरी 2026) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं। तीनों नेताओं ने उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, विकास यात्रा और देश की प्रगति में उसकी भूमिका को रेखांकित किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शुभकामनाएँ देते हुए लिखा कि गौरवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति की यह धरती भारत की विकास यात्रा में एक मजबूत आधार स्तंभ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा और देश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाता रहेगा।
उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को मेरी शुभकामनाएं। गौरवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति की यह धरती भारत की विकास यात्रा में एक मजबूत आधार स्तंभ रही है। मुझे विश्वास है कि उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। मैं इस राज्य के मेहनती और प्रतिभाशाली लोगों के…
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 24, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उत्तर प्रदेश के लोगों को स्थापना दिवस की बधाई दी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की सराहना की। उन्होंने X पर लिखा कि डबल इंजन सरकार और विकास को समर्पित प्रदेशवासियों की सहभागिता से उत्तर प्रदेश ने बीते नौ वर्षों में ‘बीमारू’ से ‘बेमिसाल’ प्रदेश बनने का सफर तय किया है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि देश की प्रगति को गतिशील बनाए रखने में उत्तर प्रदेश की क्षमता बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी।
भारतीय संस्कृति और विरासत की समृद्धि में अमूल्य योगदान देने वाले उत्तर प्रदेश के अपने सभी परिवारजनों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई। डबल इंजन सरकार और विकास को समर्पित यहां के लोगों की सहभागिता से हमारे इस राज्य ने बीते नौ वर्षों में बीमारू से बेमिसाल प्रदेश बनने का…
— Narendra Modi (@narendramodi) January 24, 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा और सांस्कृतिक विरासत को विस्तार से रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश प्राचीन काल से भारत की संस्कृति, साहित्य, संगीत, कला और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र रहा है। मुख्यमंत्री ने अयोध्या की मर्यादा, काशी की शाश्वत चेतना, ब्रज धाम की भक्ति और प्रयागराज की समरसता को भारत की सांस्कृतिक चेतना को दिशा देने वाला बताया।
नमस्कार,
उत्तर प्रदेश के मेरे बहनों और भाइयों, आप सभी को उत्तर प्रदेश दिवस की हार्दिक बधाई।
असीम संभावनाओं का हमारा प्रदेश आज संघर्ष और नीतिगत उदासीनता की बेड़ियों को तोड़ते हुए बीमारू से भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बना है… pic.twitter.com/5U7681dU5n
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 24, 2026
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अमृतकाल में उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संजोते हुए समावेशी विकास के संकल्प को धरातल पर उतार रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि दृढ़ संकल्प के साथ प्रदेश में कानून व्यवस्था और सुशासन का राज स्थापित किया गया है, जिससे विकास को नई गति मिली है।
उन्होंने आगे बताया कि बीते वर्षों में नीतिगत सुधारों और प्रभावी शासन के माध्यम से उत्तर प्रदेश ने विकास की नई पहचान बनाई है। लेबर रिफॉर्म, एमएसएमई, स्टार्टअप और स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रमों के जरिए रोजगार के अवसर बढ़े हैं। महिला सशक्तिकरण के प्रयासों से श्रमबल में महिलाओं की भागीदारी में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है।
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं, मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी के विस्तार को प्रदेश की बड़ी उपलब्धियों में गिनाया। साथ ही उन्होंने प्रवासी उत्तर प्रदेशवासियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उनके अनुभव और कौशल को राज्य के विकास से जोड़ने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel