उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के बिलारी क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक हिंदू छात्रा को उसकी ही पाँच मुस्लिम सहेलियों ने बीच सड़क पर घेरकर जबरन बुर्का पहना दिया। यह घटना 20 दिसंबर की बताई जा रही है, जिसका CCTV फुटेज अब सामने आया है। पीड़िता के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 22 जनवरी 2026 को FIR दर्ज कर ली है।
पीड़ित छात्रा के भाई देव चौधरी के अनुसार, बिलारी के शाहकुंज कॉलोनी में रहने वाली उनकी बहन जब ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी, तभी उसकी सहेलियों ने उसे गली में रोक लिया। CCTV फुटेज में कथित तौर पर देखा जा सकता है कि पहले लड़कियाँ उससे बातचीत करती हैं, फिर अचानक एक लड़की अपने बैग से बुर्का निकालती है। छात्रा मना करती रही, लेकिन आरोप है कि उसे जबरन बुर्का पहनाया गया और कहा गया कि “इसमें तुम बहुत खूबसूरत लगोगी।” इस दौरान लड़कियाँ इधर-उधर देखती रहीं ताकि कोई उन्हें देख न ले।
मुरादाबाद के बिलारी में एक हिंदू लड़की को जबरन बुर्का पहनाने का मामला सामने आया था उसमे अब 5 मुस्लिम लड़कियां जिन्होंने हिन्दू लड़की को जबरदस्ती बुर्का पहनने और धर्म बदलने के लिए मजबूर किया था । पुलिस ने 5 उन लड़कियों के खिलाफ FIR दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है pic.twitter.com/fP16R93ojj
— Arjun Chaudharyy (@Arjun5chaudhary) January 24, 2026
FIR में यह भी आरोप लगाया गया है कि ये छात्राएँ पीड़िता पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बना रही थीं और उसे यह कहकर लालच दिया गया कि बुर्का पहनने से उसकी “किस्मत बदल जाएगी।” भाई का दावा है कि उसकी बहन का लंबे समय से ब्रेनवॉश किया जा रहा था और उसे हिंदू धर्म के प्रति नकारात्मक बातें समझाई जाती थीं।
शिकायत में यह भी उल्लेख है कि एक बार ये लड़कियाँ पीड़िता को एक रेस्टोरेंट ले गईं, जहाँ कथित तौर पर खाने में कोई नशीला पदार्थ मिलाया गया। इसके बाद छात्रा को सिर भारी रहने की शिकायत होने लगी और उसके व्यवहार में बदलाव देखा गया। भाई ने आशंका जताई है कि यह सब किसी सोची-समझी योजना का हिस्सा हो सकता है और इसके पीछे किसी संगठन की भूमिका भी हो सकती है।

पीड़िता के भाई ने पुलिस को बताया कि उसे पूरी घटना के पीछे किसी बड़े षड्यंत्र का शक है। उसने दावा किया कि उसकी बहन को दिखाने के लिए एक साधु के पास भी ले जाया गया था, जिसने कथित तौर पर कहा कि लड़की पर “कुछ कराया गया है।” हालांकि, ये सभी आरोप शिकायत में लगाए गए दावे हैं, जिनकी जांच अभी जारी है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, बिलारी थाने में दर्ज FIR में पाँच मुस्लिम छात्राओं को नामजद किया गया है। पुलिस थावला गांव और आसपास की रहने वाली इन छात्राओं से पूछताछ की तैयारी कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और कुछ हिंदू संगठनों ने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश ने बताया कि भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel