मणिपुर में एक बार फिर तनाव और हिंसा की खबर सामने आई है। रविवार (8 फरवरी 2026) को उखरूल जिले के लितान गांव में कथित कुकी उग्रवादियों द्वारा तांगखुल नागा समुदाय के लोगों के 20 से अधिक घरों को आग के हवाले किए जाने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कई घरों को जलते हुए देखा जा सकता है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, तांगखुल नागा समुदाय के युवक स्टर्लिंग पर कथित रूप से हमला किया गया, जिसके बाद स्थिति तेजी से बिगड़ गई। आरोप है कि युवक ने टॉर्च की रोशनी डाल दी थी, जिससे नाराज होकर हमलावरों ने उसे बेरहमी से पीटा। हमले में घायल स्टर्लिंग को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
#WATCH | Armed militants allegedly torched several houses in Manipur’s Ukhrul district amid rising tensions following the reported assault of a Tangkhul Naga community member, officials said on February 9.
The situation escalated on Sunday evening when members of two tribal… pic.twitter.com/UTmy3ysv9U
— The Assam Tribune (@assamtribuneoff) February 9, 2026
घटना के बाद हालात नियंत्रण से बाहर होते देख प्रशासन ने लितान गांव में कर्फ्यू लागू कर दिया और लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया। स्थिति को संभालने के लिए असम राइफल्स की चार टुकड़ियां, CAPF की दो अतिरिक्त कंपनियां, 8 बिहार रेजिमेंट की चार टुकड़ियां और 4 महार रेजिमेंट के जवानों को इलाके में तैनात किया गया है।
तांगखुल नागा समुदाय ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस कुकी उग्रवादियों के साथ मिलीभगत कर रही है। पीड़ितों ने हमले में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं कुकी स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (KSO) ने दावा किया कि मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा लिया गया है, लेकिन काठो कटनाओ लॉन्ग (KKL) ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, गांववासियों की मांगें पूरी न होने से स्थिति फिर तनावपूर्ण हो गई। बाद में गांव के मुखिया के घर और कथित हमलावर के घर पर भी हमला किए जाने की खबरें सामने आई हैं। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel