click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: ‘जब मासूम बच्चों की हत्या होती है तो दिल दहल जाता है’, पुतिन के सामने बोले पीएम मोदी
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > India > ‘जब मासूम बच्चों की हत्या होती है तो दिल दहल जाता है’, पुतिन के सामने बोले पीएम मोदी
IndiaWorld

‘जब मासूम बच्चों की हत्या होती है तो दिल दहल जाता है’, पुतिन के सामने बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि भारत शांति के पक्ष में है। शांति सबसे अधिक जरूरी है। बम-बारूद हल नहीं निकाल सकते हैं। पीएम मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर भी खुलकर अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि आतंकवाद हर देश के लिए खतरनाक है। भारत पिछले 40-50 सालों से आतंकवाद को झेल रहा है।

Last updated: 2024/07/09 at 6:00 PM
One India News Team
Share
5 Min Read
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने युद्ध, आतंकवाद और शांति बहाली पर चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत शांति बहाली के लिए हर तरह से सहयोग करने को तैयार है।

Contents
बातचीत के रास्ते पर चलना होगाजब बच्चों की हत्या होती तब दिल दहल जाताआतंकवाद की कड़ी निंदा करता हूं: मोदीयूक्रेन मुद्दे पर खुलकर हुई बातकिसानों के हित में बढ़े रूस का सहयोगदुनिया के बाजार को दी स्थिरतामोदी ने अखिल रूसी प्रदर्शनी का किया दौरा

मोदी ने कहा कि विश्व समुदाय को आश्वस्त करता हूं कि भारत शांति के पक्ष में है। कल अपने मित्र पुतिन को शांति के बारे में बात करते सुना। इससे मुझे उम्मीद बंधी है। पीएम मोदी ने कहा कि शांति बहाल करना संभव है।

#WATCH | During his bilateral meeting with Russian President Vladimir Putin in Moscow, PM Narendra Modi says, "…For restoration of peace, India is ready to cooperate in all ways…I assure you and the world community that India is in favour of peace. Listening to my friend… pic.twitter.com/1KAHySdBnk

— ANI (@ANI) July 9, 2024

बातचीत के रास्ते पर चलना होगा

पीएम मोदी ने कहा कि एक मित्र के तौर पर मैंने हमेशा कहा है कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शांति अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन मैं यह भी जानता हूं कि युद्ध के मैदान में समाधान संभव नहीं है। बम, बंदूक और गोलियों के बीच समाधान और शांति वार्ता सफल नहीं होती। हमें बातचीत के जरिए ही शांति के रास्ते पर चलना होगा।

#WATCH | In Moscow, PM Narendra Modi tells Russian President Vladimir Putin, "There was a great challenge of fuel before the world. At a time like this, with your cooperation, we were able to save the common public from difficulties pertaining to petrol-diesel. Not only this, the… pic.twitter.com/NBYhuCAzmU

— ANI (@ANI) July 9, 2024

जब बच्चों की हत्या होती तब दिल दहल जाता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि चाहे युद्ध-संघर्ष हो या आतंकी हमला… जब जान जाती है तो मानवता में विश्वास रखने वाला हर व्यक्ति दुखी होता है, लेकिन जब मासूम बच्चों की हत्या होती है… उन्हें मरते देखते हैं तो यह दिल दहला देने वाला होता है। यह दर्द बहुत बड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से चर्चा भी की।

#WATCH | Prime Minister Narendra Modi says, "Be it war, conflicts, terror attacks – everyone who believes in humanity is pained when there is loss of lives. But when innocent children are murdered, when we see innocent children dying, it is heart-wrenching. That pain is immense.… pic.twitter.com/hBVJx8PJxU

— ANI (@ANI) July 9, 2024

आतंकवाद की कड़ी निंदा करता हूं: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लगभग 10 वर्षों में हम 17 बार मिले हैं। पिछले 25 वर्षों में हमने लगभग 22 द्विपक्षीय बैठकें की हैं। यह हमारे संबंधों की गहराई को दर्शाता है। 40-50 वर्षों से भारत आतंकवाद का सामना कर रहा है। हम देख रहे हैं कि आतंकवाद कितना भयानक और घिनौना है। जब मॉस्को और दागिस्तान में आतंकवादी घटनाएं हुईं तो मैं कल्पना कर सकता हूं कि इसका दर्द कितना गहरा होगा। मैं सभी प्रकार के आतंकवाद की कड़ी निंदा करता हूं।

#WATCH | Prime Minister Narendra Modi says, "In the last 40-50 years, India has been facing terrorism. We have been facing for 40 years, how horrible and disgusting terrorism is. So, when terror incidents occurred in Moscow, when terror incidents occurred in Dagestan, I can… pic.twitter.com/NGrSMLnwUa

— ANI (@ANI) July 9, 2024

यूक्रेन मुद्दे पर खुलकर हुई बात

प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन से कहा कि पूरी दुनिया का ध्यान मेरी इस यात्रा पर है। पूरी दुनिया इस यात्रा के अलग-अलग मायने निकाल रही है। कल आपने मुझे अपने आवास पर आमंत्रित किया और एक सच्चे मित्र की तरह हमने 4-5 घंटे साथ बिताए। इस दौरान कई विषयों पर चर्चा की। मुझे खुशी है कि हमने यूक्रेन के मुद्दे पर खुलकर विस्तार से चर्चा की। एक-दूसरे की राय को सुनने और सम्मानपूर्वक समझने की कोशिश की।

किसानों के हित में बढ़े रूस का सहयोग

मोदी ने कहा कि पिछले पांच साल पूरी दुनिया और पूरी मानव जाति के लिए बहुत ही चिंताजनक व चुनौतीपूर्ण रहे। हमें कई समस्याओं से गुजरना पड़ा। पहले कोविड के कारण और बाद में विभिन्न हिस्सों में संघर्ष और तनाव के कारण। जब दुनिया खाद्य-ईंधन-उर्वरक संकट का सामना कर रही थी तब भारत-रूस मित्रता और सहयोग के कारण मैंने अपने देश के किसानों को उर्वरक संकट का सामना नहीं करने दिया। हमारी मित्रता ने इसमें बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। हम किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध हैं। आने वाले दिनों में भी हम चाहेंगे कि रूस के साथ हमारा सहयोग किसानों के हित में और आगे बढ़े।

दुनिया के बाजार को दी स्थिरता

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के सामने ईंधन की बहुत बड़ी चुनौती थी। ऐसे समय में रूस के सहयोग से हम भारत में आम जनता को पेट्रोल-डीजल से जुड़ी परेशानियों से बचा पाए। इतना ही नहीं दुनिया को यह भी स्वीकार करना होगा कि भारत और रूस के बीच ईंधन को लेकर जो समझौते हुआ, उसकी वजह से अप्रत्यक्ष रूप से एक तरह से दुनिया के बाजार को स्थिरता मिली।

मोदी ने अखिल रूसी प्रदर्शनी का किया दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य स्वागत और सम्मान के लिए पुतिन का आभार व्यक्त किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मॉस्को में अखिल रूसी प्रदर्शनी केंद्र का दौरा किया। यहां प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय और रूसी छात्रों के एक समूह से बातचीत भी की।

You Might Also Like

ट्रंप ने रोका ईरान में जमीनी सैन्य अभियान! अमेरिकी सेना परमाणु ठिकानों पर ऑपरेशन की तैयारी में थी, डील की उम्मीद अभी बाकी

INS Tarkash पहुँचा सेशेल्स, हिंद महासागर में भारत-सेशेल्स समुद्री साझेदारी को मिली नई मजबूती

ईरान-अमेरिका शांति समझौता 24 घंटे में संभव? पाकिस्तान PM शहबाज शरीफ का बड़ा दावा

उत्तराखंड में इंटरनेशनल कयाकिंग-कैनोइंग चैंपियनशिप की तैयारियाँ तेज, CM पुष्कर धामी ने लिया जायज़ा

‘ब्लैक मिरर’ से हकीकत तक: सेजल पवार-प्रणित मोरे विवाद ने उठाए डिजिटल संस्कृति और मेडिकल एथिक्स पर बड़े सवाल

TAGGED: @india, international news, latest hindi news, Narendra Modi, newschannelinindia, oneindianews, pm modi, topnewschannelinindia, Vladimir Putin

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team July 9, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article LOC पर पाकिस्तानी ड्रोन ने की घुसपैठ की कोशिश, भारतीय सेना ने की नाकाम
Next Article मोदी सरकार में बढ़ी नौकरियां, क्या कहती है RBI की रिपोर्ट

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

ट्रंप ने रोका ईरान में जमीनी सैन्य अभियान! अमेरिकी सेना परमाणु ठिकानों पर ऑपरेशन की तैयारी में थी, डील की उम्मीद अभी बाकी
India Top News World June 13, 2026
INS Tarkash पहुँचा सेशेल्स, हिंद महासागर में भारत-सेशेल्स समुद्री साझेदारी को मिली नई मजबूती
India Top News June 13, 2026
ईरान-अमेरिका शांति समझौता 24 घंटे में संभव? पाकिस्तान PM शहबाज शरीफ का बड़ा दावा
India Top News World June 13, 2026
उत्तराखंड में इंटरनेशनल कयाकिंग-कैनोइंग चैंपियनशिप की तैयारियाँ तेज, CM पुष्कर धामी ने लिया जायज़ा
India Top News Uttarakhand June 13, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.