दिल्ली के शाहदरा जिले के फर्श बाजार इलाके में 27 दिसंबर 2025 की शाम एक गंभीर और दुखद घटना सामने आई। बिहारी कॉलोनी के पास घर लौट रही दो नाबालिग बहनें—एक की उम्र 16 वर्ष और दूसरी की 14 वर्ष—कथित तौर पर छेड़छाड़ का शिकार हुईं। आरोप है कि 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़का उनके पास आया और अभद्र टिप्पणी करने लगा। जब लड़कियों ने विरोध किया, तो वह आक्रामक हो गया और उनके साथ धक्का-मुक्की करने लगा। इस पूरे घटनाक्रम का विवरण एफआईआर में दर्ज है, जिसकी प्रति उपलब्ध बताई जा रही है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, शोर सुनकर लड़कियों के दो नाबालिग चचेरे भाई मौके पर पहुँचे और बीच-बचाव करने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपित ने कथित रूप से अपने दोस्तों को फोन कर बुला लिया। कुछ ही देर में लगभग आधा दर्जन लड़के वहाँ इकट्ठा हो गए और लाठी-डंडों व पत्थरों से दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों भाई घायल हो गए। हमलावरों ने गली में खड़ी एक स्कूटी और बाइक को भी तोड़ दिया।
बताया जाता है कि जान बचाने के लिए जब एक भाई पास के एक घर में घुस गया, तो हमलावरों ने उस घर पर भी पत्थरबाजी की। स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपितों ने हत्या की धमकियाँ दीं और डंडे लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान आसपास के लोग डर के कारण हस्तक्षेप नहीं कर पाए, जिससे इलाके में भय का माहौल बन गया।
हिंदू बहन को छेड़ते थे बिहारी कॉलोनी के जिहादी,विरोध करने पर जिहादियों के झुंड ने अकेले घेर कर जिहादी झुंड ने अनमोल को मारा।
हिंदू युवक को आए 15 टाँके।
घटना थाना फर्श बाजार का मामला।#HindusUnderAttack #BihariColony #FarshBazar #JihadiAttack #DelhiPolice #LoveJihad… pic.twitter.com/FDK5RnM3ZT
— One India News (@oneindianewscom) December 29, 2025
स्थानीय निवासियों का कहना है कि शाम के समय कुछ लड़कों द्वारा गलियों में घूमकर लड़कियों पर फब्तियाँ कसने और विरोध करने पर झगड़ा करने की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। घटना के बाद कई परिवारों में चिंता है और लोग सुरक्षा को लेकर आशंकित हैं।
सूचना मिलने पर फर्श बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुँची और पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन नाबालिग आरोपितों को पकड़ा है, जिनमें मुख्य आरोपित भी शामिल बताया जा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ पहले भी शिकायतें दर्ज थीं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि फुटेज में छह से अधिक लड़के दिखाई दे रहे हैं, जबकि अब तक केवल तीन को ही पकड़ा गया है और बाकी की तलाश पर्याप्त तेज़ी से नहीं हो रही।
एफआईआर संख्या 0645/2025 में भारतीय न्याय संहिता की कई धाराएँ लगाई गई हैं, जिनमें छेड़छाड़, यौन शोषण, मारपीट, संपत्ति को नुकसान और आपराधिक धमकी से संबंधित प्रावधान शामिल हैं। घायल भाइयों को हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि सभी आरोपित नाबालिग हैं और मामले में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, इलाके के लोगों में असंतोष है। उनका कहना है कि नाबालिग होने का हवाला देकर मामलों को हल्का न लिया जाए और सभी आरोपितों की पहचान कर निष्पक्ष कार्रवाई हो।
यह घटना एक बार फिर दिल्ली में महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। घनी आबादी वाले इलाकों में शाम के समय सुरक्षा व्यवस्था, गश्त और त्वरित कार्रवाई की माँग स्थानीय निवासियों ने दोहराई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज ने भी इस मामले को लेकर चिंता और बहस को तेज कर दिया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel