भारत के कथित हमले के बाद पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर के भीतर गहरे डर का माहौल बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर का खौफ अब भी मुनीर को सता रहा है। हालात यह हैं कि वह किसी से भी मुलाकात करता है तो पूरी तरह बुलेटप्रूफ जैकेट में रहता है, फ्रंट से लेकर बैक तक खुद को सुरक्षित किए रहता है।
बताया जा रहा है कि अगर असीम मुनीर आर्मी हेडक्वॉर्टर के भीतर कोई बैठक करता है, तो वह बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे बैठकर ही बात करता है। यही नहीं, पाकिस्तानी जवानों को संबोधित करते हुए उसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे बैठकर भाषण देता नजर आ रहा है।
इस स्थिति को देखकर पाकिस्तान के आम लोग अपने ही फील्ड मार्शल पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब असीम मुनीर अपने ही देश के आर्मी हेडक्वॉर्टर में खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है, तो वह भारत से जंग कैसे लड़ेगा। पाकिस्तानी पत्रकारों से लेकर आम नागरिक और बच्चे तक मुनीर को “डरा हुआ फील्ड मार्शल” बता रहे हैं।
पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने अपने ही कोर कमांडर्स को संबोधित करते हुए बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे खड़े होकर भाषण दिया।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि ग्लास पर उनके अपने चेहरे की परछाई पड़ रही है।
सवाल यह उठ रहा है कि आखिरकार इतने बड़े 'बहादुर' जनरल को अपने ही… pic.twitter.com/9z071xpJGS
— One India News (@oneindianewscom) December 29, 2025
पाकिस्तान में सोशल मीडिया और टीवी चर्चाओं में मुनीर की इस हालत का मजाक भी उड़ाया जा रहा है। सीनियर पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजमी ने भी इस मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कराची में राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अपने संबोधन में आर्मी चीफ को लेकर बहुत कुछ कहा है, लेकिन मुनीर को सलाह है कि वह किसी के उकसावे में न आएं। साथ ही लोग यह सवाल कर रहे हैं कि आखिर मुनीर किससे डर रहा है और ऐसी कौन-सी धमकी है, जिसने उसे इस कदर डरा दिया है।
हालात इतने गंभीर बताए जा रहे हैं कि पाकिस्तान में यह दावा तक किया जा रहा है कि असीम मुनीर अब बंकर जैसी सुरक्षा में रहने लगा है। कहा जा रहा है कि उसे लगातार हमले का डर सता रहा है। पाकिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ जिया उल हक की बम धमाके में हुई मौत की यादें भी इस डर को और बढ़ा रही हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, असीम मुनीर को जान से मारने की धमकी मिली है और इस धमकी के बाद उसकी सुरक्षा कई गुना बढ़ा दी गई है। दावा किया जा रहा है कि उसकी गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी ऐसे इलाके या स्रोत से आई है, जहां मुनीर का कोई सीधा नियंत्रण नहीं है।
इन हालात में पाकिस्तानी आर्मी चीफ अब न तो आसानी से लोगों से मिलता है और न ही पहले की तरह खुले तौर पर कहीं नजर आता है। मुलाकात के वक्त बुलेटप्रूफ जैकेट पहनना और बैठकों में बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे रहना अब उसकी दिनचर्या बन चुका है। ऐसे में भारत को कभी गीदड़भभकियां देने वाले पाकिस्तानी सेना प्रमुख को लेकर यह कहा जा रहा है कि वह अब खौफ के साये में जी रहा है और उसकी छवि एक “भीगी बिल्ली” जैसी बनती जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel