संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो “सुनियोजित तरीके से नरसंहार” करता है और “अपने ही नागरिकों पर बमबारी करता है।” पी. हरीश ने कहा कि दुनिया अब पाकिस्तान के झूठे प्रोपेगेंडा को अच्छी तरह समझ चुकी है और वह उसके दुष्प्रचार में नहीं आने वाली।
भारत के प्रतिनिधि ने आगे कहा कि जो देश अपने ही लोगों पर अत्याचार करता है, झूठ फैलाता है और गलत जानकारी देकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भटकाने की कोशिश करता है, वह जम्मू-कश्मीर पर भाषण देने का नैतिक अधिकार नहीं रखता। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से हर साल पाकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ भ्रामक बयान सुनने पड़ते हैं, खासकर जम्मू-कश्मीर को लेकर। जबकि भारत का महिला, शांति और सुरक्षा एजेंडा पर रिकॉर्ड पूरी तरह बेदाग और पारदर्शी है।
#WATCH | "हर साल, हमें दुर्भाग्यवश पाकिस्तान की भारत के खिलाफ, विशेष रूप से जम्मू और कश्मीर, जो भारतीय क्षेत्र है और जिसे वे लालच करते हैं, के खिलाफ भ्रामक तीखी आलोचना सुननी पड़ती है… एक ऐसा देश जो अपने ही लोगों पर बमबारी करता है, व्यवस्थित नरसंहार करता है, वह केवल दुनिया का… pic.twitter.com/OdLIuLEFyH
— One India News (@oneindianewscom) October 7, 2025
पी. हरीश की यह टिप्पणी तब आई जब एक पाकिस्तानी अधिकारी ने संयुक्त राष्ट्र में भारत पर आरोप लगाया कि “कश्मीरी महिलाओं ने दशकों तक यौन उत्पीड़न सहा है।” इस आरोप पर जवाब देते हुए भारतीय प्रतिनिधि ने तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान खुद वह देश है जिसने 1971 में ‘ऑपरेशन सर्चलाइट’ चलाया था — जिसमें उसकी फौज ने अपने ही नागरिकों पर अत्याचार किए, 40 लाख महिलाओं के साथ बलात्कार किया और लाखों लोगों का नरसंहार किया था।
पी. हरीश ने कहा कि अब दुनिया पाकिस्तान के इस प्रोपेगेंडा को भलीभांति पहचान चुकी है। वह अब ऐसे झूठे और दोहरे रवैये वाले देश की बातों पर विश्वास नहीं करती।
इससे पहले भी, पिछले हफ्ते भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा था कि पाकिस्तान दुनिया का वह देश है जिसका मानवाधिकार रिकॉर्ड सबसे खराब है। वहां अल्पसंख्यकों पर सुनियोजित तरीके से उत्पीड़न और भेदभाव किया जाता है। भारत ने कहा था कि जो देश अपने नागरिकों को न्याय नहीं दे सकता, वह अब दूसरों को उपदेश देने की स्थिति में नहीं है।