रूस पहुंचे एस. जयशंकर, ऊर्जा और व्यापार सहयोग पर होगी अहम बातचीत
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर मंगलवार, 19 अगस्त से अपनी तीन दिवसीय रूस यात्रा पर हैं। इस दौरान वह 20 अगस्त को होने वाले भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग (IRIGC-TEC) के 26वें सत्र की सह-अध्यक्षता करेंगे। यह आयोग व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक-तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित है।
At the invitation of First Deputy Prime Minister of the Russian Federation Denis Manturov, External Affairs Minister Dr S Jaishankar will undertake an official visit to Russia on 19-21 August 2025 to co-chair the 26th Session of IRIGC-TEC scheduled for 20 August 2025. EAM will… pic.twitter.com/f0f2a10c66
— ANI (@ANI) August 19, 2025
यात्रा की अहमियत
जयशंकर की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब रूस से कच्चे तेल की खरीद को लेकर हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाया है, जिससे कुल शुल्क बढ़कर 50% तक पहुंच गया। इसके बावजूद भारत यह कहता रहा है कि ऊर्जा खरीद पूरी तरह राष्ट्रीय हित और बाजार की ज़रूरतों पर आधारित है।
प्रमुख कार्यक्रम
- विदेश मंत्री मॉस्को में भारत-रूस बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगे।
- रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ मुलाकात कर द्विपक्षीय एजेंडे और क्षेत्रीय-वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
- यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है।
तेल आयात पर फोकस
फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पश्चिमी प्रतिबंधों से रूस की आपूर्ति बाधित हुई थी। ऐसे में भारत ने रियायती दरों पर रूसी तेल खरीदना शुरू किया। नतीजा यह हुआ कि 2019-20 में 1.7% हिस्सेदारी से बढ़कर 2024-25 में 35.1% तक रूस भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता बन गया।
यूक्रेन युद्ध पर चर्चा की संभावना
जयशंकर और रूसी नेताओं की बातचीत में यूक्रेन विवाद भी अहम एजेंडा हो सकता है। भारत लगातार बातचीत और कूटनीति के माध्यम से समाधान की वकालत करता रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पिछले साल मॉस्को यात्रा के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा था कि “युद्ध के मैदान में समाधान संभव नहीं है, शांति प्रयास ही आगे का रास्ता हैं।”
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel