पुतिन-जेलेंस्की शांति शिखर सम्मेलन की तैयारी, ट्रंप का हॉट माइक बयान बना चर्चा का विषय
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार, 18 अगस्त को व्हाइट हाउस में यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोडिमिर जेलेंस्की और कई यूरोपीय नेताओं के साथ एक अहम बहुपक्षीय बैठक की। इस बैठक का सबसे बड़ा निष्कर्ष यह रहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और जेलेंस्की एक संभावित शांति शिखर सम्मेलन के लिए तैयार दिख रहे हैं।
#WATCH | Washington, DC | European leaders- European Union President Ursula von der Leyen, UK Prime Minister Keir Starmer, German Chancellor Friedrich Merz, Ukrainian President Volodymyr Zelenskyy, French President Emmanuel Macron, Italian Prime Minister Giorgia Meloni, Finland… pic.twitter.com/JgHjwUQtue
— ANI (@ANI) August 18, 2025
ट्रंप ने कहा कि उनकी पुतिन के साथ फोन पर बातचीत हुई है और रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की उम्मीदें अब पहले से ज्यादा मजबूत हैं। गौरतलब है कि रूस ने लगभग साढ़े तीन साल पहले यूक्रेन पर हमला किया था और तब से दोनों देशों के राष्ट्रपतियों की सीधी बैठक नहीं हुई है।
#WATCH | Washington, DC | On being asked about his 'severe consequences if a ceasefire is not agreed to' warning, ahead of his meeting with President Putin last week, US President Donald Trump says, "… I dont think he'd need a ceasefire… I didn't do any ceasefires… But if… pic.twitter.com/8QNoqzNpO9
— ANI (@ANI) August 18, 2025
यूरोपीय नेताओं की मौजूदगी
इस बैठक में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब, नाटो प्रमुख मार्क रूटे और यूरोपीय संघ की प्रमुख उर्सला वान डेर लिएन भी शामिल रहे।
#WATCH | Washington, DC | During his meeting with the European Heads of States, US President Donald Trump says, "… I have just had the honour of being with President Zelenskyy and had extensive discussions. I spoke indirectly today with President Putin, and I will talk to him… https://t.co/SvDu9jiBAV pic.twitter.com/mVppL84zq5
— ANI (@ANI) August 18, 2025
हॉट माइक में ट्रंप का बयान
बैठक से ठीक पहले ट्रंप का बयान एक हॉट माइक में कैद हो गया। वह फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से बातचीत के दौरान कहते सुने गए—
“मुझे लगता है कि (पुतिन) एक समझौता करना चाहते हैं… और मुझे लगता है कि वह मेरे लिए एक डील करना चाहते हैं।”
ट्रंप का यह बयान इस बात की ओर इशारा करता है कि पुतिन अब किसी प्रकार के समझौते के लिए तैयार हैं। हालांकि, यह बातचीत सार्वजनिक होने के बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे चुकी है।
https://twitter.com/RT_com/status/1957529824010084856
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel