click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: मंत्रिपरिषद की बैठक में CM मोहन यादव के बड़े फैसले, केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के लिए 24 हजार 293 करोड़ मंजूर
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > Madhya Pradesh > मंत्रिपरिषद की बैठक में CM मोहन यादव के बड़े फैसले, केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के लिए 24 हजार 293 करोड़ मंजूर
Madhya Pradesh

मंत्रिपरिषद की बैठक में CM मोहन यादव के बड़े फैसले, केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के लिए 24 हजार 293 करोड़ मंजूर

राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम योजना के तहत राज्य और केन्द्र सरकार के सहयोग से धार्मिक पर्यटक स्थलों पर रोपवे बनाने की योजना है. मध्यप्रदेश के कुछ स्थानों पर रोपवे का निर्माण किया जाएगा

Last updated: 2024/03/14 at 4:48 PM
One India News Team
Share
5 Min Read
SHARE

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री  डॉ मोहन यादव  की अध्यक्षता में आज राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई. मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार  के पहले तीन महीने यानी 90 दिन वित्तीय दृष्टि से उपलब्धि पूर्ण रहे हैं. राज्य सरकार द्वारा कोई भी योजना बंद नहीं की गई है. राजस्व  और पूंजीगत व्यय की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सरकार के पास पर्याप्त वित्तीय संसाधन यानी कि फंड उपलब्ध हैं.

Contents
कैलाश विजयवर्गीय ने दी निर्णयों की जानकारीकेन-बेतवा के लिये 24 हजार 293 करोड़ 24 लाख रूपये स्वीकृतचित्रकूट विकास प्राधिकरण स्थापना की स्वीकृति

CM मोहन यादव ने कहा कि अंतर्राज्यीय हवाई सुविधा  उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में हवाई सेवा  आरंभ की जा रही है. ग्वालियर  और जबलपुर  के लिए यह सेवा आज से शुरु होगी, जिसका विस्तार सागर , रीवा , रतलाम  और अन्य स्थानों पर किया जाएगा. साथ ही धार्मिक पर्यटन  को सुविधाजनक बनाने और प्रोत्साहित करने के लिए भी हवाई सेवा आरंभ की जा रही है. अभी इंदौर को केंद्र बनाते हुए उज्जैन  और ओंकारेश्वर के लिए हवाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. दोनों हवाई सेवाओं का नाम यशस्वी प्रधानमंत्री  के नाम पर रखते हुए ‘पीएमश्री’  रखा गया है.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में कहा कि राज्य शासन के प्रथम तीन माह वित्तीय दृष्टि से उपलब्धि पूर्ण रहे हैं। राज्य शासन द्वारा कोई भी योजना बंद नहीं की गई है। राजस्व और पूंजीगत व्यय की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सरकार के पास… pic.twitter.com/cQh7KdJuAH

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) March 14, 2024

कैलाश विजयवर्गीय ने दी निर्णयों की जानकारी

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय  कैबिनेट बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा कि मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजनाएं “पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा” और “पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा” का आज से शुभारंभ करने का निर्णय लिया गया. अनुसूचित जाति और जनजातियों के लिए मंत्रिमंडल की तीन सदस्यीय समिति बनाने का निर्णय लिया है. यह समिति अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लिए संचालित छात्रावासों को सुविधासंपन्न बनाने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत करेगी.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने मंत्रिपरिषद की बैठक में मंत्रिमंडल की तीन सदस्यीय समिति बनाने का निर्णय लिया है। यह समिति अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लिए संचालित छात्रावासों को सुविधासंपन्न बनाने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत करेगी।

– नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश… pic.twitter.com/AHAwXUyqJy

— Jansampark MP (@JansamparkMP) March 14, 2024

बैठक के बाद बताया गया कि राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम योजना के तहत राज्य और केन्द्र सरकार के सहयोग से धार्मिक पर्यटक स्थलों पर रोपवे बनाने की योजना है. मध्यप्रदेश के कुछ स्थानों पर रोपवे का निर्माण किया जाएगा.

मंत्रि-परिषद द्वारा निर्णय लिया गया है कि प्रदेश के कृषक / कृषकों के समूहों को सोलर कृषि पम्प कनेक्शन प्रदान करने के लिए वर्तमान में प्रचलित “मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना” अंतर्गत सोलर कृषि पम्प कनेक्शन भी दिया जा रहा है. “मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना” को विस्तारित कर “प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” नाम से लागू किये जाने को स्वीकृति प्रदान की गई है. “प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” का क्रियान्वयन मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम द्वारा केन्द्र शासन की कुसुम ‘बी’ योजनांतर्गत जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जायेगा.

केन-बेतवा के लिये 24 हजार 293 करोड़ 24 लाख रूपये स्वीकृत

मंत्रि-परिषद द्वारा केन-बेतवा लिंक परियोजना के प्रथम एवं द्वितीय चरण के अंतर्गत कराये जाने वाले कार्यों के लिये लागत राशि 24 हजार 293 करोड़ 24 लाख रूपये, (सैंच्य क्षेत्र 6,57,364 हेक्टेयर) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है. परियोजना से बुंदेलखंड क्षेत्र के छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, दमोह, सागर, दतिया एवं बेतवा बेसिन के विदिशा, शिवपुरी, रायसेन जिले के सूखा प्रभावित 6,57,364 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई एवं लगभग 44 लाख आबादी को पेयजल सुविधा प्राप्त होगी.

चित्रकूट विकास प्राधिकरण स्थापना की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद द्वारा चित्रकूट नगर के समग्र विकास के लिये नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा विद्यमान चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण  को विघटित कर चित्रकूट विकास प्राधिकरण की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की गई है. चित्रकूट विकास प्राधिकरण की स्थापना से प्राकृतिक, ऐतिहासिक एवं धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र का समग्र रूप से विकास किया जाना सम्भव हो सकेगा. साथ ही संचालनालय नगर तथा ग्राम निवेश द्वारा प्रभावशील विकास योजना के प्रस्तावों का क्रियान्वयन भी सम्भव हो सकेगा. मंत्रि-परिषद् द्वारा प्राधिकरण के लिये 20 करोड़ रूपये की सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी गई. साथ ही कलेक्टर को अन्य आवश्यक व्यवस्था करने के लिये अधिकृत किया गया है.

मंत्रि-परिषद द्वारा विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स को राज्य शासन के पेंशनर्स की भांति सातवें वेतनमान के अनुरूप पेंशन की सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई.

मंत्रि-परिषद द्वारा लोक निर्माण विभाग एवं नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (NHLML) के मध्य रोपवे के विकास, कार्यान्वयन, निर्माण, संचालन और रख-रखाव के लिए हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (MoU) का अनुमोदन किया गया.

You Might Also Like

ट्रंप ने रोका ईरान में जमीनी सैन्य अभियान! अमेरिकी सेना परमाणु ठिकानों पर ऑपरेशन की तैयारी में थी, डील की उम्मीद अभी बाकी

INS Tarkash पहुँचा सेशेल्स, हिंद महासागर में भारत-सेशेल्स समुद्री साझेदारी को मिली नई मजबूती

ईरान-अमेरिका शांति समझौता 24 घंटे में संभव? पाकिस्तान PM शहबाज शरीफ का बड़ा दावा

अयोध्या राम मंदिर दान विवाद: ट्रस्ट ने CM योगी से SIT जांच की मांग की, अफवाह फैलाने वालों पर कसेगा शिकंजा?

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर करोड़ों का सोना जब्त: दुबई से आई इंडिगो फ्लाइट के टॉयलेट स्पीकर में छिपाए गए थे 24 गोल्ड बिस्कुट

TAGGED: breakingnews, Chitrakoot Development Authority, CM Mohan Yadav, hindinews, Housing Minister, Inter State Air Service, Kailash Vijayvargiya, madhya padesh, madhya pradesh cm, madhya pradesh government, National Ropeway Development Program Scheme, NHLML, oneindianews, oneindianewscom, Urban Development

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team March 14, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी कांग्रेस सांसद परनीत कौर BJP में हुईं शामिल
Next Article “आपको उनके नाम की जरूरत पड़ती है…”, SC ने शरद पवार की फोटो का इस्तेमाल करने पर अजीत पवार गुट को लगाई फटकार

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

ट्रंप ने रोका ईरान में जमीनी सैन्य अभियान! अमेरिकी सेना परमाणु ठिकानों पर ऑपरेशन की तैयारी में थी, डील की उम्मीद अभी बाकी
India Top News World June 13, 2026
INS Tarkash पहुँचा सेशेल्स, हिंद महासागर में भारत-सेशेल्स समुद्री साझेदारी को मिली नई मजबूती
India Top News June 13, 2026
ईरान-अमेरिका शांति समझौता 24 घंटे में संभव? पाकिस्तान PM शहबाज शरीफ का बड़ा दावा
India Top News World June 13, 2026
उत्तराखंड में इंटरनेशनल कयाकिंग-कैनोइंग चैंपियनशिप की तैयारियाँ तेज, CM पुष्कर धामी ने लिया जायज़ा
India Top News Uttarakhand June 13, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.