click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: छत्तीसगढ़ में CM बने ‘विष्णु’, क्या MP में होगा ‘शिव’ का राज? आज हो सकता है मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > Chhattisgarh > छत्तीसगढ़ में CM बने ‘विष्णु’, क्या MP में होगा ‘शिव’ का राज? आज हो सकता है मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला
ChhattisgarhMadhya Pradesh

छत्तीसगढ़ में CM बने ‘विष्णु’, क्या MP में होगा ‘शिव’ का राज? आज हो सकता है मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला

छत्तीसगढ़ में भले ही सीएम चुन लिया गया हो, लेकिन मध्य प्रदेश में अभी भी सस्पेंस बरकरार है. सवाल उठ रहे हैं कि मध्य प्रदेश में किसका राज होगा. क्या एमपी में शिवराज ही सीएम बने रहेंगे या पार्टी नया चेहरा आजमाएगी. MP में सीएम चेहरे के लिए चल रही चर्चाओं पर जल्द विराम लगने की उम्मीद है.

Last updated: 2023/12/11 at 3:49 PM
One India News Team
Share
6 Min Read
SHARE

छत्तीसगढ़ में कई दिनों की जद्दोजहद के बाद आज सीएम के नाम का ऐलान हो गया है. विधायक दल की बैठक में विष्णुदेव साय के नाम पर सहमति जताई गई. पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने विष्णुदेव साय के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसे सर्वसम्मति से मान लिया गया. मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने के बाद विष्णुदेव साय राज्यपाल से मिले. माना जा रहा है कि जल्द ही शपथ की तारीख का भी ऐलान किया जाएगा. छत्तीसगढ़ में भले ही सीएम चुन लिया गया हो, लेकिन मध्य प्रदेश में अभी भी सस्पेंस बरकरार है. सवाल उठ रहे हैं कि मध्य प्रदेश में किसका राज होगा. क्या एमपी में शिवराज ही सीएम बने रहेंगे या पार्टी नया चेहरा आजमाएगी. इस तरह के कयासों का दौर जारी है. इन अटकलों और चर्चाओं के बीच शिवराज सिंह चौहान अपनी ताकत दिखा रहे हैं.

Contents
जहां बीजेपी कमजोर वहां दौरा कर रहे शिवराजमध्य प्रदेश में चंद घंटों का इंतजारछत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 2 डिप्टी सीएम बनाएविधायकों ने जताई साय के नाम पर सहमति2024 की चुनावी जंग में उतरने की तैयारी?

#WATCH | Raipur: Chhattisgarh Chief Minister-designate Vishnu Deo Sai says, "It will be decided today when the Swearing-in ceremony will take place…" pic.twitter.com/srIM2dA1rc

— ANI (@ANI) December 11, 2023

एमपी में सीएम चेहरे के लिए चल रही चर्चाओं पर जल्द विराम लगने की उम्मीद है, क्योंकि सोमवार को विधायक दल की बैठक होनी है. इसमें सीएम का नाम तय होने की उम्मीद है. मध्य प्रदेश की सियासत में सबकी नजरें मुख्यमंत्री पद पर जमी हुई हैं. सस्पेंस गहरा है तो कोशिशें भी जारी हैं. शिवराज लगातार तस्वीरों के जरिए आलाकमान को संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि वही मध्य प्रदेश के लोकप्रिय नेता हैं. वही 2024 में बीजेपी के एजेंडे में फिट बैठते हैं.

जहां बीजेपी कमजोर वहां दौरा कर रहे शिवराज

शिवराज सिंह चौहान लगातार उन इलाकों का दौरा कर रहे हैं, जहां बीजेपी कमजोर है. पहले वह कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा गए. फिर श्योपुर का दौरा किया. दिग्विजय के गढ़ राघोगढ़ में भी सभा की. लगातार लाडली बहनों से मुलाकात कर रहे हैं. यानी आधी आबादी से लेकर 2024 के एजेंडे तक शिवराज कहीं न कहीं खुद को साबित करने की कोशिश कर रहे हैं.

BJP observers for Madhya Pradesh, Haryana CM Manohar Lal Khattar, BJP MP K Laxman and party leader Asha Lakra at the party office in Bhopal, ahead of the party's legislature meeting to select new CM pic.twitter.com/VFUuqvk7Ub

— ANI (@ANI) December 11, 2023

मध्य प्रदेश में चंद घंटों का इंतजार

मध्य प्रदेश में बहुमत का आंकडा 116 है, लेकिन बीजेपी ने 163 सीटों पर जीत हासिल करके दो तिहाई बहुमत हासिल किया है. अब सीएम चेहरे के लिए पर्यवेक्षकों के साथ विधायकों की बैठक का इंतजार है. देश के दिल मध्य प्रदेश में इस बार कमल तो खिल गया है, लेकिन बतौर सीएम किस्मत किसकी खिलेगी, ये अब तक साफ नहीं हो पाया है, लेकिन चंद घंटों के भीतर ये भी साफ हो जाएगा कि मध्य प्रदेश में एक बार फिर से ‘मामा राज’ आएगा या फिर सीएम पद का ताज किसी और के हिस्से में जाएगा.

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 2 डिप्टी सीएम बनाए

बता दें कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 2 डिप्टी सीएम बनाए हैं विजय शर्मा और ओबीसी समुदाय से आने वाले अरुण साव. इसके साथ ही पूर्व सीएम रमन सिंह को स्पीकर बनाया गया है. सीएम के नाम के ऐलान के बाद विष्णुदेव साय ने कहा कि ‘सबसे पहले बीजेपी का आभार व्यक्त करना चाहूंगा, जिन्होंने गांव के छोटे से कार्यकर्ता पर इनता विश्वास किया. विधायकों का भी आभार. मैं पूरी ईमानदारी से काम करने का प्रयास करूंगा और मोदी की गारंटी को पूरा करूंगा.’

विधायकों ने जताई साय के नाम पर सहमति

3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के चुनावी नतीजे आए, तो बीजेपी ने सभी को चौंकाते हुए बहुमत हासिल कर लिया. इसके बाद से ही प्रदेश में सीएम पद को लेकर लगातार मंथन चल रहा था. सीएम पद के लिए सबसे मुफीद चेहरे पर विचार हो रहा था. पर्यवेक्षक के तौर पर अर्जुन मुंडा ने विधायकों से राय ली तो विष्णुदेव के नाम पर ही सभी विधायकों की सहमति दिखी.

2024 की चुनावी जंग में उतरने की तैयारी?

चुनावी नतीजों के बाद से ही इस बात की चर्चा थी कि बीजेपी इस बार छत्तीसगढ़ की कमान किसी आदिवासी नेता के हाथ में सौंप सकती है. ऐसे में विष्णुदेव साय ऐसा चेहरा हैं, जिसके पास केंद्रीय मंत्री से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक का अनुभव है और प्रदेश के नेताओं का समर्थन भी है. सीएम चेहरा तय होने के बाद अब बीजेपी अपने सभी चुनावी वादे पूरे करने का दावा कर रही है. साथ ही नए सीएम के साथ 2024 की चुनावी जंग में भी उतरने की तैयारी कर रही है. छत्तीसगढ़ के सीएम के तौर पर एक आदिवासी चेहरे पर भरोसा जताकर बीजेपी ने अपने एजेंडे को भी आगे बढ़ा दिया है, जो 2024 के चुनाव में बीजेपी को आदिवासी बहुल इलाकों में बड़ी बढ़त दिला सकता है. दरअसल, छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें आती हैं. बीजेपी की कोशिश है कि आदिवासी वोटबैंक के जरिए वो सभी सीटों पर कब्जा जमाए.

You Might Also Like

कानपुर में 13 साल से चल रहा फर्जी डिग्री रैकेट बेनकाब, हाईस्कूल से PhD तक बेचता था गिरोह, 4 गिरफ्तार

चट्टोग्राम: मदरसे में 11 साल की नाबालिग छात्र के साथ बार-बार दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है

NEET 2026 पेपर लीक कांड में बड़ा खुलासा: ‘भगवान विट्ठल ने सपने में बताया सवाल’, RCC संचालक शिवराज मोटेगाँवकर गिरफ्तार

RSS विचारक रतन शारदा ने BJP मंत्री गिरीश महाजन को घेरा, भिंडरावाले मंच पर जाने और ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ बयान पर उठाए सवाल

अहमदाबाद में आयोजित पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप ने खोले नए रास्ते, मध्य-पूर्व के देशों में बढ़ी योगासन की लोकप्रियता

TAGGED: @india, breakingnews, Chhattisgarh, currentaffairs, Election, Entertainment, hindinews, internationalnews, latest hindi news, localnewsingujarat, Madhya Pradesh, newschannelinindia, oneindianews, Politics, topnewschannelinindia

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team December 11, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article 370 को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सिर्फ कानूनी नहीं बल्कि यह आशा की किरण- नरेंद्र मोदी
Next Article संसद से बर्खास्त होते ही सुप्रीम कोर्ट पहुँचीं महुआ मोइत्रा: कैश-तोहफे लेकर सवाल पूछने का मामला, पूर्व पार्टनर ने कारोबारी संग रिश्तों का किया था खुलासा

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

कानपुर में 13 साल से चल रहा फर्जी डिग्री रैकेट बेनकाब, हाईस्कूल से PhD तक बेचता था गिरोह, 4 गिरफ्तार
India Top News Uttar Pradesh June 10, 2026
चट्टोग्राम: मदरसे में 11 साल की नाबालिग छात्र के साथ बार-बार दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है
India Top News World June 10, 2026
NEET 2026 पेपर लीक कांड में बड़ा खुलासा: ‘भगवान विट्ठल ने सपने में बताया सवाल’, RCC संचालक शिवराज मोटेगाँवकर गिरफ्तार
Elections India Top News June 10, 2026
RSS विचारक रतन शारदा ने BJP मंत्री गिरीश महाजन को घेरा, भिंडरावाले मंच पर जाने और ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ बयान पर उठाए सवाल
India Top News June 10, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.