मुंबई एयरपोर्ट पर शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब कंट्रोल रूम को लगातार तीन फोन कॉल्स के जरिए इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। कॉल करने वाले ने दावा किया कि छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर बम रखा गया है और कुछ ही देर में जोरदार धमाका होगा। इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस तुरंत अलर्ट मोड पर आ गई और एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
Mumbai: Bomb threat call at Mumbai Airport’s Terminal 2 triggers massive search; nothing suspicious found. Calls traced to Assam–West Bengal border. Case registered, probe underway: Mumbai Police.#Mumbai #AirportSecurity #BombThreat #BreakingNews #Maharashtra pic.twitter.com/eStpcqdsTJ
— Lokmat Times Nagpur (@LokmatTimes_ngp) July 25, 2025
बम स्क्वाड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया और बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, हालांकि जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि कॉल करने वाला नंबर असम या पश्चिम बंगाल से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल मुंबई पुलिस धमकी भरे कॉल की सच्चाई जानने और कॉलर की पहचान करने के लिए जांच में जुटी है। हालांकि बम की सूचना झूठी निकली, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है और एयरपोर्ट पर निगरानी और बढ़ा दी गई है।