click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: सीट शेयरिंग का फॉर्मूला बताकर क्यों पलट गए फडणवीस? क्या शिंदे और अजित पवार नहीं हैं तैयार?
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > Maharashtra > सीट शेयरिंग का फॉर्मूला बताकर क्यों पलट गए फडणवीस? क्या शिंदे और अजित पवार नहीं हैं तैयार?
Maharashtra

सीट शेयरिंग का फॉर्मूला बताकर क्यों पलट गए फडणवीस? क्या शिंदे और अजित पवार नहीं हैं तैयार?

अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसको लेकर बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस बीच महाराष्ट्र में सीटों के बंटवारे को लेकर बीजेपी पशोपेश में है. इसे लेकर बीजेपी, एनसीपी, शिवसेना के बीच रस्साकशी चल रही है. प्रदेश में 26 सीटों पर बीजेपी की नजर है. वहीं बाकी की 22 सीटें वो शिवसेना और एनसीपी को देना चाहती है.

Last updated: 2023/11/27 at 3:09 PM
One India News Team
Share
8 Min Read
SHARE

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंद और अजित पवार के साथ आने के बाद बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए का कुनबा बढ़ गया है. अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट), और एनसीपी (अजित गुट) के बीच सीट बंटवारे का फॉर्मूला डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने दिया है, लेकिन एक दिन बाद ही वो अपने बयान से पलट गए और बोले की अभी सीट शेयरिंग तय नहीं हुई. ऐसे में सवाल उठता है कि फडणवीस के दिए गए सीट बंटवारे के फॉर्मूले से क्या सीएम शिंदे और डिप्टीसीएम अजित पवार सहमत नहीं हैं, जिसके चलते उन्हें 24 घंटे के अंदर ही यू-टर्न लेना पड़ गया.

Contents
सीट शेयरिंग पर बात से पलटे फडणवीससीटों को लेकर BJP, शिंदे और अजित में रस्साकशीमहाराष्ट्र की 26 सीटों पर बीजेपी की नजरसीट शेयरिंग को लेकर बिगड़ सकती है बात

बीजेपी के दिग्गज नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एक इंटरव्यू में कहा कि महाराष्ट्र में एनडीए दलों के सीट शेयरिंग को लेकर सहमति बन गई है. प्रदेश की 48 लोकसभा सीटों में से 26 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी जबकि शेष 22 सीटों पर शिवसेना (शिंदे) और एनसीपी (अजित गुट) लड़ेंगे. बीजेपी किन 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और किन सीटों पर शिंदे और अजित गुट लड़ेंगे यह बात फडणवीस ने नहीं बताई.

सीट शेयरिंग पर बात से पलटे फडणवीस

फडणवीस ने कहा है कि सभी 48 सीटों का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है और जीत की संभावना वाले प्रत्याशी की लिस्ट बना ली गई है. उन्हीं उम्मीदवारों को चुनाव का टिकट दिया जाएगा, जिनकी जीतने की संभावना होगी. 2019 में जो लोग लोकसभा सांसद बने थे, उन्हें फिर से उतारा जाएगा. हालांकि, दूसरे दिन ही फडणवीस लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर किए गए दावे से पलट गए. अब उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर अभी कुछ तय नहीं हुआ है. मैंने सिर्फ इतना कहा था कि जो लोग अपनी सीटों पर चुनाव लड़े, उनकी सीटें उनके पास ही रहेंगी. अगर इसमें कोई बदलाव करना होगा तो हम इस पर बात करेंगे.

सीटों को लेकर BJP, शिंदे और अजित में रस्साकशी

फडणवीस के बयान से एक दिन पहले ही डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार ने कहा था कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए महाराष्ट्र की सत्ताधारी पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे पर कोई बातचीत नहीं हुई है. ऐसे में फडणवीस के महाराष्ट्र की आधी से ज्यादा लोकसभा सीटों पर बीजेपी के चुनाव लड़ने के दावे और सर्वे की बात कही, लेकिन इस फॉर्मूले पर शिंदे और अजित पवार के गुट के लोग सहमत नहीं दिख रहे हैं. कैंडिडेट चयन के लिए फडणवीस ने जिस तरह की बातें कही हैं, उससे शिंदे गुट और अजित गुट के लोगों की धड़कन बढ़ गई है. माना जा रहा है कि शिंदे और अजित पवार गुट के चलते ही फडणवीस को 24 घंटे के अंदर ही अपने बयान से पलटना पड़ गया.

बता दें कि बीजेपी 2019 के लोकसभा चुनाव में जब अविभाजित शिवसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी, तब शिवसेना के लि 23 सीटें छोड़ी थीं. शिवसेना ने 18 सीटें जीती थीं जबकि बीजेपी ने 25 सीटों पर चुनाव लड़कर 23 सीटें जीतने में सफल रही थी. शिवसेना ने 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी के साथ नाता तोड़कर एनसीपी और कांग्रेस के साथ हाथ मिला लिया था. एनसीपी ने 2019 में कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ी थी. एनसीपी खुद 19 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और एक सीट पर निर्दलीय को समर्थन किया था.

वहीं, 2022 में शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने अपने समर्थकों के साथ उद्धव ठाकरे का तख्तापलट कर दिया था और बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली. ऐसे ही जुलाई 2023 में अजित पवार ने अपने करीबी नेताओं के साथ शरद पवार को बेदखल करके एनसीपी पर कब्जा जमा लिया और बीजेपी के साथ सरकार में शामिल हो गए. एकनाथ शिंदे अपने साथ जितने विधायकों को लेकर बीजेपी को समर्थन किया, उतनी ही संख्या में अजित पवार भी विधायक लेकर आए हैं. शिंदे मुख्यमंत्री हैं तो अजित पवार डिप्टीसीएम.

एकनाथ शिंदे और अजित पवार दोनों ही नेता एनडीए में अपनी-अपनी पार्टी के लिए ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनावी मैदान में उतरना चाहती है. शिंदे 2019 चुनाव में शिवसेना जितनी सीटों पर चुनाव लड़ी थी, उतनी ही सीटों की डिमांड कर रहे हैं. इसी तरह अजित पवार अपनी एनसीपी के लिए सीट मांग रहे हैं, लेकिन बीजेपी के लिए यह संभव नहीं है. बीजेपी महाराष्ट्र में भले ही सत्ता की कमान एकनाथ शिंदे को सौंप दी हो, लेकिन बड़े भाई की भूमिका में खुद बनी रहना चाहती है.

महाराष्ट्र की 26 सीटों पर बीजेपी की नजर

बीजेपी ज्यादा से ज्यादा सीटें अपने पास रखना चाहती, क्योंकि पिछले चुनाव में 25 सीटों पर लड़ी थी और 23 सीटें जीती थी. बीजेपी इस बात को जानती है कि इसके चलते ही 26 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा फडणवीस ने किया है. बीजेपी 48 सीटों में से 26 सीटें अपने पास रखती है तो 22 सीटें बचती है, जो एकनाथ शिंदे और अजित पवार को बंटना है. 22 सीटों में से कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा, यह बात भी सामने नहीं आई है. अजित पवार और शिंदे गुट के नेता पहले कह चुके हैं कि बराबर सीटों पर तीनों दल चुनाव लड़ेंगे.

सीट शेयरिंग को लेकर बिगड़ सकती है बात

महाराष्ट्र में बीजेपी-एकनाथ शिंद-अजित पवार के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला सुलझाना आसान नहीं है. शिवसेना के टिकट पर 2019 के लोकसभा चुनाव में जीते हुए 18 सांसद भी दोनों गुट में बंट गए हैं. 12 लोकसभा सदस्य एकनाथ शिंदे के साथ हैं तो 6 सांसद उद्धव ठाकरे के साथ हैं. एकनाथ शिंदे अपने साथ आए सभी 12 सांसदों को टिकट दिलाना चाहते हैं, लेकिन जिस तरह फडणवीस ने सर्वे के नाम पर टिकट देने की बात कही है, उसके चलते शिंदे गुट के कई नेता के चुनाव लड़ने के अरमानों को चकनाचूर कर सकती है. शिंदे भले ही सर्वे को आधार मान लें, लेकिन कम से कम 12 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहेगी. ऐसे में 10 सीटें ही अजित गुट के लिए बच रही है, जिसे लेकर कशमकश में है. यही वजह है कि एनडीए में सीट शेयरिंग फॉर्मूले को बताकर यू-टर्न लेना पड़ा है?

 

You Might Also Like

पटना में राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस, बोलीं—“मैं नहीं करूंगी; फोर्स बुलाकर खाली कराओ”

नागपुर में बुजुर्ग दंपती की दर्दनाक मौत, पति के बाद कई दिनों तक तड़पती रही पत्नी, अकेलेपन ने ली जान

CJP के उभार पर RSS की पहली प्रतिक्रिया, सुनील आंबेकर बोले—भारतीय लोकतंत्र हर विचार के लिए खुला

नासिक में 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा लापता, पुलिस जांच तेज; अपहरण के आरोपों पर आधिकारिक पुष्टि नहीं

कर्नाटक में अवैध घुसपैठ का मुद्दा फिर गरमाया, हुबली रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन और सख्त जांच की मांग

TAGGED: @bjpindia, Ajit Pawar, Congress, Devendra Fadnavis, eknath shinde, hindinews, internationalnews, localnewsingujarat, lok sabha elections, Maharashtra, NCP, NDA, newschannelinindia, oneindianews, oneindianewsahmedabad, oneindianewscom, oneindianewsgujarat, shivsena, topnewschannelinhindi, topnewschannelinindia, topnewsinindia

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team November 27, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article खुद शिव कर रहे मजदूरों की सुरक्षा? टनल के गेट पर दिखी आकृति
Next Article टैंक-रॉकेट लॉन्चर, गोला-बारूद सब कब्जाए, म्यांमार में उग्र हुआ विद्रोह, हिली सैन्य शासक की कुर्सी

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

पटना में राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस, बोलीं—“मैं नहीं करूंगी; फोर्स बुलाकर खाली कराओ”
Bihar India Top News May 30, 2026
नागपुर में बुजुर्ग दंपती की दर्दनाक मौत, पति के बाद कई दिनों तक तड़पती रही पत्नी, अकेलेपन ने ली जान
India Maharashtra Top News May 30, 2026
CJP के उभार पर RSS की पहली प्रतिक्रिया, सुनील आंबेकर बोले—भारतीय लोकतंत्र हर विचार के लिए खुला
India Top News May 30, 2026
नासिक में 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा लापता, पुलिस जांच तेज; अपहरण के आरोपों पर आधिकारिक पुष्टि नहीं
India Maharashtra Top News May 30, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.