मीरगंज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 11 वर्षीय आठवीं कक्षा पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने लगातार यौन शोषण और दुष्कर्म के कारण मानसिक रूप से टूटकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में 26 वर्षीय आरोपी जीशान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है।
घटना का पूरा विवरण:
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी जीशान ने पीड़िता और उसकी छोटी बहन से धीरे-धीरे जान-पहचान बढ़ा ली थी। वह रोजाना स्कूल से लौटते समय दोनों बहनों को रास्ते में रोकता था। छोटी बहन को पैसे का लालच देकर घर भेज देता और बड़ी बहन (11 वर्षीय पीड़िता) को सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी।
27 अप्रैल 2026 को आरोपी ने फिर दोनों बहनों को रोका। छोटी बहन को घर भेजकर उसने बड़ी बहन को अपने साथ ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की। घर लौटने के बाद बच्ची बुरी तरह टूट चुकी थी। उस समय घर पर कोई अभिभावक मौजूद नहीं था क्योंकि उसके पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं।मानसिक यातना सहन न कर पाने वाली 11 साल की मासूम बच्ची ने उसी दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खौफनाक खुलासा:
अगले दिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के शरीर पर नाखूनों से खरोंचने और काटने के निशान मिले। रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि भी हुई। पुलिस ने छोटी बहन से पूछताछ की तो उसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जीशान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस की कार्रवाई:
मीरगंज पुलिस ने तुरंत मामले में FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।यह घटना पूरे बरेली जिले में आक्रोश का माहौल बना रही है। स्थानीय लोग सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel