आयरलैंड में 6 साल की भारतीय बच्ची पर नस्लीय हमला
आयरलैंड के वॉटरफोर्ड में सोमवार शाम (4 अगस्त 2025) एक 6 वर्षीय भारतीय मूल की बच्ची पर नस्लभेदी हमला हुआ। जब वह अपने घर के बाहर दोस्तों के साथ खेल रही थी, तभी 12-14 वर्ष के कुछ लड़कों और एक 8 साल की लड़की के समूह ने उसे निशाना बनाया।
आयरलैंड के वाटरफोर्ड में एक 6 वर्षीय भारतीय मूल की लड़की पर कुछ लड़कों के समूह ने हमला किया, जिन्होंने उसे मुक्का मारा, साइकिल से उसके निजी अंगों पर प्रहार किया और नस्लीय अपशब्द कहे, उसे "भारत वापस जाओ" कहा।
उसकी मां, जो एक नर्स और हाल ही में आयरिश नागरिक बनी हैं, ने कहा कि… pic.twitter.com/gABNjNWeaK
— One India News (@oneindianewscom) August 7, 2025
हमलावरों ने बच्ची को घूँसे मारे, साइकिल से उसके प्राइवेट पार्ट पर वार किया और नस्लीय टिप्पणियाँ करते हुए कहा, “डर्टी इंडियन, वापस जाओ इंडिया।” पीड़ित की माँ, जो पेशे से नर्स हैं और हाल ही में आयरिश नागरिक बनी हैं, ने बताया कि घटना के बाद बच्ची डरी-सहमी हालत में घर लौटी और अब बाहर खेलने से भी डर रही है।
परिवार ने खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए घटना की शिकायत की है। मामले ने प्रवासी भारतीय समुदाय और मानवाधिकार संगठनों के बीच चिंता बढ़ा दी है।
मारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel