दिल्ली सरकार ने राजधानी के लोगों को बड़ी राहत देते हुए पानी के बिल माफी योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत करीब 16 लाख उपभोक्ताओं को बकाया पानी के बिल में 90 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।
नई योजना में पानी के बिलों पर लगने वाले ब्याज दर में भी कमी की गई है। अब तक यह दर 5 प्रतिशत (कंपाउंडिंग) थी, जिसे घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके अलावा LPSE वेवर (Late Payment Surcharge Exemption) यानी लेट पेमेंट सरचार्ज माफ योजना को 100 प्रतिशत लागू कर दिया गया है। इसका फायदा घरेलू और सरकारी उपभोक्ताओं दोनों को मिलेगा, जिन पर बकाया बिल लंबित हैं।
यह योजना अगले महीने से शुरू होगी और इसे दो चरणों में लागू किया जाएगा।
- पहला चरण: यदि उपभोक्ता 31 जनवरी तक अपना बकाया बिल जमा कर देते हैं तो उन्हें 100 प्रतिशत छूट मिलेगी।
- दूसरा चरण: यदि उपभोक्ता 31 मार्च तक बिल चुकाते हैं तो उन्हें 70 प्रतिशत छूट मिलेगी।
दिल्ली में पानी के बिल लगातार उपभोक्ताओं के लिए भारी पड़ रहे थे। कई लोगों के लाखों रुपये तक के बकाया बिल हो गए थे। अब तक दिल्ली जल बोर्ड का ब्याज दर 5 प्रतिशत (कंपाउंडिंग) था, जिससे हर साल करीब 178 रुपये अतिरिक्त ब्याज जुड़ जाता था। नई योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel