उत्तर प्रदेश के संभल जिले में गुरुवार (19 फरवरी 2026) की रात ऑनर किलिंग की गंभीर घटना सामने आई। भाई जाने आलम ने अपनी बहन रुपजहाँ को गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार रुपजहाँ सैनी समाज के एक हिंदू युवक से प्यार करती थी और उसके साथ शादी करना चाहती थी, लेकिन भाई को यह मंजूर नहीं था।
घटना मतावली पट्टी जग्गू गाँव की है। परिवार के अनुसार, उस रात पूरा परिवार शादी समारोह में गया हुआ था। केवल तीसरे नंबर की बेटी रुपजहाँ और उसका भाई घर पर अकेले थे। तभी जाने आलम ने बहन को मौत के घाट उतार दिया और बाद में खुद पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने बताया कि 18 फरवरी 2026 को रुपजहाँ अपने हिंदू प्रेमी के साथ चली गई थी और थाने जाकर सुरक्षा की माँग की थी। इसके बाद वह प्रेमी के रिश्तेदार के घर गई थी, लेकिन परिजन उसे जबरदस्ती वापस ले आए।
भाई ने पुलिस को बताया कि बहन के कदम से गाँव में बदनामी और ताने बढ़ रहे थे, जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी जाने आलम को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
यह घटना ऑनर किलिंग की कड़ी याद दिलाती है और परिवार एवं समाज में लड़कियों की आज़ादी और सुरक्षा पर सवाल खड़ा करती है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel