कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों ने रिकॉर्ड तोड़ मतदान कर बदलाव का स्पष्ट संकेत दे दिया है।
शाह के मुताबिक, पहले चरण में 16 जिलों की 52 सीटों पर 92.98% मतदान हुआ, जो अभूतपूर्व है। उन्होंने दावा किया कि इस उत्साह से साफ है कि राज्य में सत्ता परिवर्तन तय है और भारतीय जनता पार्टी (BJP) 152 में से 110 से अधिक सीटें जीतने जा रही है।
उन्होंने कहा कि यह मतदान “डर से विश्वास” की ओर बढ़ते बंगाल का संकेत है और दूसरे चरण में भी इसी तरह का जोश देखने को मिलेगा। शाह ने यह भी कहा कि चुनाव अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण रहे और पिछले चुनावों की तुलना में हिंसा में कमी आई है।
Addressing a Press Conference in Kolkata.
কলকাতায় সংবাদ মাধ্যমকে সম্বোধন করছি।#BanglaBolcheBJPJitche https://t.co/QSlggQ5Zjs
— Amit Shah (@AmitShah) April 24, 2026
इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि BJP के सत्ता में आने पर “बाहरी लोग राज करेंगे” जैसी बातें केवल अफवाह हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगला मुख्यमंत्री बंगाल का ही होगा, जो बंगाली भाषा और संस्कृति से जुड़ा होगा।
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर शाह ने कहा कि BJP सरकार बनने के बाद राज्य में महिलाओं को पूर्ण सुरक्षा दी जाएगी और कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सिंडिकेट राज और तथाकथित “भतीजा टैक्स” को खत्म किया जाएगा।
इसके अलावा शाह ने किसानों के लिए बड़े रिसर्च सेंटर स्थापित करने, भ्रष्टाचार के मामलों पर “श्वेत पत्र” जारी करने और सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज से जांच कराने का भी वादा किया।
उन्होंने चुनाव आयोग, CAPFs और पश्चिम बंगाल पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय बाद राज्य में बिना किसी मौत के चुनाव संपन्न होना एक बड़ी उपलब्धि है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel