click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: दिल्ली में PM मोदी से मिले CM धामी, उत्तराखंड में जल विद्युत परियोजना समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > Top News > दिल्ली में PM मोदी से मिले CM धामी, उत्तराखंड में जल विद्युत परियोजना समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
Top News

दिल्ली में PM मोदी से मिले CM धामी, उत्तराखंड में जल विद्युत परियोजना समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विकास से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. सीएम धामी ने लंबित जल विद्युत परियोजनाओं के लिए अनुमति दिये जाने का भी अनुरोध किया.

Last updated: 2024/06/25 at 4:40 PM
One India News Team
Share
4 Min Read
SHARE

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे. सीएम धामी ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री का दायित्व संभालने पर उन्हें शुभकामनाएं दी. सीएम धामी ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री को महासू मंदिर की प्रतिकृति भी भेंट की. मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों की जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए जल विद्युत परियोजनाओं से राज्य की जीडीपी में बढ़ोत्तरी होगी.

Contents
सड़क निर्माण और वृक्षारोपण में आ रही कठिनाईहरिद्वार से भूमि हस्तांतरण कराने का भी अनुरोधरेल सेवाओं के विस्तार को मंजूरी देने का अनुरोध

उन्होंने बताया कि राज्य की विद्युत ऊर्जा की जरूरतों की पूर्ति के लिए उत्तराखंड को खुले बाजार से हर साल करीब 1000 करोड़ की ऊर्जा खरीदनी पड़ती है, जिससे राज्य के वित्तीय संसाधनों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है. मुख्यमंत्री ने अलकनंदा, भगीरथी और सहायक नदियों में प्रस्तावित 24 जल विद्युत परियोजनाओं के बारे में कोर्ट के निर्देश पर गठित विशेषज्ञ समिति-2 की अन्तिम रिपोर्ट पर जल शक्ति मंत्रालय और विद्युत मंत्रालय के साथ पुनर्समीक्षा करने के लिए प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है.

सड़क निर्माण और वृक्षारोपण में आ रही कठिनाई

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि उत्तराखंड राज्य की विशेष भौगोलिक परिस्थितियों के चलते राज्य में भारत सरकार और उनकी एजेन्सियों से सड़क निर्माण परियोजना को सुचारू रूप से क्रियान्वित किये जाने के लिए वृक्षारोपण में कठिनाई आ रही है. क्योंकि मौजूदा वन संरक्षण एवं सवंर्धन नियम तथा गाईडलाईन 2023 के मुताबिक प्रयोजन के लिए केवल गैर वन भूमि को आधार बनाया गया है. इसमें प्राविधान यह है कि राजस्व विभाग के अभिलेख में दर्ज वन भूमि जो वन विभाग के नियत्रंण में नहीं है, में दो गुना वन भूमि पर क्षतिपूरक वृक्षारोपण किया जा सकता है.

लोकतंत्र के रक्षक और संविधान के सच्चे उपासक, युवाओं, मातृशक्ति व वरिष्ठजनों के कल्याण हेतु सदैव प्रयासरत, अंत्योदय व ग़रीब कल्याण के प्रति समर्पित विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से भेंट कर उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी… pic.twitter.com/3Bkz9spzvu

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 25, 2024

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड 67 फीसदी वन आच्छादित क्षेत्र है. राज्य के विकास कार्यों के लिए यहां भूमि की कमी है. उत्तराखंड सामरिक महत्व वाला राज्य भी है. राज्य में वन भूमि में भारत सरकार के अनेक संस्थानों एनएचएआई, बीआरओ, आईटीबीपी, रेलवे एवं सेना विभाग के द्वारा सड़क तथा अन्य संरचनाओं के निर्माण में वन संरक्षण एवं सवंर्धन अधिनियम, 2023 के तहत भूमि की कमी के चलते कारण अनुमोदन में विलम्ब हो रहा है.

हरिद्वार से भूमि हस्तांतरण कराने का भी अनुरोध

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से राज्य में निवेश प्रोत्साहन के लिए Multi Model Logistics Park तथा औद्योगिक विकास हेतु BHEL हरिद्वार से राज्य को भूमि हस्तान्तरण का अनुरोध किया. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से 1002 एकड़ भूमि पर एकीकृत विनिर्माण कलस्टर, खुरपिया का निर्माण 50-50 फीसदी की हिस्सेदारी के तहत किया जा रहा है. राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई भूमि का मूल्य रू 410 करोड़ है और सभी एनओसी प्राप्त है. मुख्यमंत्री ने Integrated Manufacturing Cluster, खुरपिया के अनुमोदन के लिए प्रधानमंत्री से आग्रह किया है.

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को यह भी अवगत कराया कि मानसखंड मन्दिर माला मिशन के तहत अचिन्हित 48 पौराणिक मन्दिरों में से 16 मन्दिरों में अवस्थापना विकास के कार्य शुरू हो चुके हैं. इन मंदिर मार्गों को 02 लेन करने और आपसी कनेक्टिविटी के लिए प्रधानमंत्री जी से 01 हजार करोड़ रूपये की सहायता प्रदान करने का अनुरोध भी मुख्यमंत्री ने किया.

रेल सेवाओं के विस्तार को मंजूरी देने का अनुरोध

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से उत्तराखंड में रेल सेवाओं के विस्तार के लिए देहरादून-मसूरी रेल लाईन परियोजना की स्वीकृति के लिए अनुरोध किया. उत्तराखंड में प्रस्तावित ज्योलिकांग-वेदांग 05 किमी, सीपू-तोला 22 किमी. और मिलम- लैपथल 30 किमी टनल परियोजनाओं की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति का अनुरोध भी प्रधानंमंत्री से किया.

You Might Also Like

लखनऊ में धर्मांतरण और युवती को गायब करने के दो सनसनीखेज मामले, इरशाद अली और जुबैर अंसारी पर गंभीर आरोप

ममता बनर्जी के कालीघाट आवास पहुँची CID, अभिषेक बनर्जी की तलाश में हाई-वोल्टेज ड्रामा

6 हजार की नौकरी से शुरू किया करियर, इंजीनियर के घर से निकले 2 करोड़ कैश, 1.25 किलो सोना और 14 प्लॉट

गंगा नदी से मिला 200 किलो वजनी विशाल शिवलिंग, 2500 साल पुराना होने का दावा, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

‘मेरा सिर कटेगा लेकिन झुकेगा नहीं’: काकोली घोष ने ममता का साथ छोड़ा, 20 TMC सांसद NDA के साथ जाने को तैयार

TAGGED: @narendramodi, breakingnews, cm pushkar singh dhami, current affairs, Delhi, Haridwar, hindinews, hydro power project, indian government, Integrated Manufacturing Cluster, Multi Model Logistics Park, oneindianews, oneindianewscom, Uttarakhand, uttarakhand cm, Uttarakhand Government

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team June 25, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article MP में मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री ही भरेंगे अपना इनकम टैक्स, 52 साल बाद मोहन सरकार ने बदला नियम
Next Article पीएम नरेंद्र मोदी से मिले सीएम धामी, सनातन धार्मिक स्थलों के विकास के लिए मांगा बजट

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

लखनऊ में धर्मांतरण और युवती को गायब करने के दो सनसनीखेज मामले, इरशाद अली और जुबैर अंसारी पर गंभीर आरोप
India Top News Uttar Pradesh June 9, 2026
ममता बनर्जी के कालीघाट आवास पहुँची CID, अभिषेक बनर्जी की तलाश में हाई-वोल्टेज ड्रामा
India Top News West Bengal June 9, 2026
6 हजार की नौकरी से शुरू किया करियर, इंजीनियर के घर से निकले 2 करोड़ कैश, 1.25 किलो सोना और 14 प्लॉट
India Odisha Top News June 9, 2026
गंगा नदी से मिला 200 किलो वजनी विशाल शिवलिंग, 2500 साल पुराना होने का दावा, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
India Top News Uttar Pradesh June 9, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.