सॉल्ट लेक सिटी से एम्स्टर्डम जा रही डेल्टा एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बुधवार रात उस समय गंभीर टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा, जब विमान हवा में तेज झटकों से हिचकोले खाने लगा। इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए, जिसके चलते फ्लाइट को आपात स्थिति में मिनियापोलिस-सेंट पॉल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। एयरलाइन के अनुसार, आपात लैंडिंग के बाद राहत और बचाव दलों ने तुरंत मोर्चा संभाला और चिकित्सकीय टीमों ने यात्रियों को रिसीव किया।
ब्रेकिंग न्यूज़: डेल्टा एयर लाइंस की उड़ान में भयंकर टर्बुलेंस के कारण 25 लोग घायल, आपात लैंडिंग।
प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना।#DeltaAirLines #AviationNews
[ Delta Air Lines, turbulence, emergency landing, 25 injured ] pic.twitter.com/9lil5AoQcH
— One India News (@oneindianewscom) July 31, 2025
कुल 25 यात्रियों को इलाज और जांच के लिए स्थानीय अस्पतालों में भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार, उड़ान के दौरान गंभीर चोटें दुर्लभ होती हैं, लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन के चलते जेट स्ट्रीम में हो रहे बदलावों के कारण अब इस तरह की घटनाएं अधिक सामान्य हो रही हैं। गौरतलब है कि मई 2024 में भी सिंगापुर एयरलाइंस की एक फ्लाइट में गंभीर टर्बुलेंस के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जो दशकों में टर्बुलेंस से मौत का एक दुर्लभ मामला था।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel