उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले की श्रीनगर पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले में समीर जाफरी नाम के मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि समीर ने खुद को हिंदू ब्राह्मण ‘समीर द्विवेदी’ बताकर एक लड़की को अपने जाल में फँसाया, उसके साथ रेप किया और फिर उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
युवक ने दोस्ती और शादी का झाँसा देकर बनाया भरोसा
पीड़िता के अनुसार, यह घटना गढ़वाल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान शुरू हुई। आरोपित ने अपना असली नाम छिपाकर खुद को हिंदू ब्राह्मण बताया। जान-पहचान धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई और फिर समीर ने शादी का झाँसा देकर लड़की का भरोसा जीता। इसके बाद उसने उसके साथ रेप किया और चुपके से अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिए।
श्रीनगर गढ़वाल में पहाड़ी हिंदू लड़की ने की आत्महत्या की कोशिश!
मुस्लिम युवक पर 12 लाख में नीलामी का आरोप
श्रीनगर गढ़वाल, उत्तराखंड: एक पहाड़ी हिंदू युवती ने मुस्लिम युवक द्वारा व्हाट्सएप चैट ग्रुप में उसे 12 लाख रुपये में नीलाम करने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया। आरोप है कि… pic.twitter.com/AMJKrJQ2yf
— One India News (@oneindianewscom) January 23, 2026
ब्लैकमेल और धमकियों का सिलसिला
जब पीड़िता को समीर की असलियत का पता चला और उसने विरोध किया, तो समीर ने अपनी असली रंगत दिखाते हुए उसे बार-बार धमकाना शुरू कर दिया। उसने कहा कि अगर उसकी माँगें पूरी नहीं हुईं तो वह फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देगा और जान से मार देगा। लगातार मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की।
स्थानीय नेताओं और पुलिस ने लिया तेज़ एक्शन
मामला तब गरमाया जब पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखपत भंडारी समर्थकों के साथ थाने पहुँचे और आरोपित की गिरफ्तारी की माँग की। एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत गिरफ्तारी के आदेश दिए। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह की टीम ने जाल बिछाकर समीर जाफरी को पकड़ लिया।
आरोपी उत्तर प्रदेश का निवासी, पूछताछ जारी
आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर (नजीबाबाद) का रहने वाला है और श्रीनगर के अलकनंदा विहार में रह रहा था। पुलिस अब जांच कर रही है कि क्या समीर ने पहले भी किसी और को इसी तरह अपना शिकार बनाया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस सभी सबूत जुटाकर मामले की तह तक जाने में लगी हुई है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel