दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खालिस्तानी आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ (SFJ) के सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ एक नई FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई पन्नू द्वारा सोशल मीडिया पर जारी उस भड़काऊ वीडियो के बाद की गई है, जिसमें उसने 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) से पहले दिल्ली में अशांति फैलाने और खालिस्तानी पोस्टर लगाने का दावा किया था।
पुलिस ने पन्नू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 152 (संप्रभुता को खतरा), 61 (साजिश) और 196-197 के तहत मामला दर्ज किया है। वीडियो में पन्नू ने दावा किया था कि उसके स्लीपर सेल ने दिल्ली के रोहिणी और डाबड़ी इलाकों में खालिस्तान समर्थक पोस्टर लगाए हैं।
हालांकि, स्पेशल सेल द्वारा चलाए गए सघन तलाशी अभियान में अब तक ऐसा कोई भी पोस्टर बरामद नहीं हुआ है। पुलिस इसे पन्नू की मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने और सुर्खियों में रहने की एक नाकाम कोशिश मान रही है।
सुरक्षा एजेंसियाँ पूरी तरह अलर्ट पर हैं और राजधानी की संप्रभुता व एकता को चुनौती देने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel