उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के थाना बारादरी क्षेत्र में रहने वाले राशिद को पुलिस ने आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। राशिद ने अपने स्टेटस में लिखा था, “इंशा अल्लाह एक दिन पूरी दुनिया में इस्लाम होगा” और साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक आपत्तिजनक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने सीएम को लेकर ‘टकला जाहिल’ जैसी अभद्र टिप्पणी की थी।
#बरेली थाना बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा निवासी राशिद पुत्र इकरार व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक स्टेटस पोस्ट कर रहा है,जिसमें लिखा है इंशा अल्लाह एक दिन पूरी दुनिया में इस्लाम होगा,दूसरे में योगी जी को टकला जाहिल लिखा है @bareillypolice इसे आपके स्पेशल ट्रीटमेंट की जरूरत है। @Uppolice pic.twitter.com/ADOgT49vUH
— Aashish Katheriya (@ashish01singh01) September 1, 2025
हिंदू जागरण मंच युवा मोर्चा के अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने बताया कि राशिद लंबे समय से ऐसे आपत्तिजनक स्टेटस डाल रहा था। इस मामले की शिकायत उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) के जरिए बरेली पुलिस से की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 10 मिनट में राशिद को पकड़ लिया।
#बरेली थाना बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा निवासी राशिद पुत्र इकरार व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक स्टेटस पोस्ट कर रहा है,जिसमें लिखा है इंशा अल्लाह एक दिन पूरी दुनिया में इस्लाम होगा,दूसरे में योगी जी को टकला जाहिल लिखा है @bareillypolice इसे आपके स्पेशल ट्रीटमेंट की जरूरत है। @Uppolice pic.twitter.com/iHRT7OGu46
— HIMANSHU PATEL (@patel_himanshu1) August 31, 2025
हिमांशु पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘हिंदू हृदय सम्राट’ हैं और उनके कार्यकाल में हिंदू समुदाय सुरक्षित है। उन्होंने यह भी बताया कि योगी सरकार ने कई मंदिरों को अवैध कब्जों से मुक्त कराया है। ऐसे में कुछ कट्टरपंथी लोग सरकार की सख्त कार्यशैली से परेशान होकर इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। हालांकि, यूपी पुलिस तुरंत कार्रवाई करके ऐसे तत्वों को करारा जवाब दे रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel