धर्मांतरण के लिए विदेश से आ रही फंडिंग, समाज को तोड़ने की साजिश – छांगुर बाबा केस पर बोले सीएम योगी
उत्तर प्रदेश में अवैध धर्मांतरण के मामलों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। एटीएस ने हाल ही में छांगुर बाबा और उसके सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। बाबा पर विदेशी फंडिंग के जरिए धर्मांतरण कराने और सामाजिक विभाजन फैलाने के गंभीर आरोप हैं। पुलिस के अनुसार, उसके पास मौजूद 40 बैंक खातों में 100 करोड़ रुपये से अधिक के ट्रांजेक्शन पाए गए हैं। इस मामले की जांच अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी कर रहा है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि,
“विदेश से पैसे भेजे जा रहे हैं ताकि धर्मांतरण कराया जा सके, समाज को तोड़ा जा सके। भय और लालच देकर लोगों को धर्म बदलने पर मजबूर किया जा रहा है। यह देश के स्वरूप को बदलने की गहरी साजिश है।”
सीएम योगी ने यह बयान साहिब श्री गुरु तेग बहादुर महाराज के 350वें शहीदी वर्ष को समर्पित ‘तेग बहादुर संदेश यात्रा’ के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि,
#WATCH | Lucknow: UP CM Yogi Adityanath says, "We have proceeded with a huge investigation in Balrampur. You must have seen he (Jalaluddin alias Chhingur Baba) had fixed rates (for conversion)… He was receiving foreign funding. Transactions of more than Rs 100 crores were found… pic.twitter.com/LtepEopBU5
— ANI (@ANI) July 12, 2025
“सनातन धर्म की रक्षा के लिए गुरू तेग बहादुर महाराज ने बलिदान दिया था। उन्होंने औरंगजेब जैसे क्रूर शासक की इस्लामीकरण की नीयत को चुनौती दी थी।“
बता दें कि छांगुर बाबा पर 50,000 रुपये का इनाम भी घोषित था। इससे पहले एटीएस ने उसके बेटे और एक अन्य सहयोगी नवीन रोहर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वर्तमान में बाबा और नसरीन को एक सप्ताह की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
सीएम योगी के अनुसार, इस तरह की साजिशें केवल धर्मांतरण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह समाज, संस्कृति और राष्ट्र की एकता पर भी हमला है। उन्होंने कहा कि राज्य में अवैध धर्मांतरण के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
यह मामला सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि देश की सामाजिक-सांस्कृतिक अखंडता पर हमला माना जा रहा है, जिसे लेकर सरकार और एजेंसियां सतर्क हैं।