नई दिल्ली में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भारत के टेक इतिहास का निर्णायक मोड़ बताते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि यह समिट भारत के विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है और AI भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने की प्रमुख ताकत बन सकता है।
मुकेश अंबानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस समिट का “गाइड, फिलॉसफर और लीडर” बताते हुए कहा कि AI-पावर्ड विकसित भारत का विज़न ग्लोबल साउथ के लिए भी एक टेम्पलेट बन सकता है। उन्होंने कहा कि AI अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह दुनिया में गरीबी खत्म करने और सभी लोगों के लिए समृद्धि लाने का माध्यम बन सकता है।
AI सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि भविष्य की शक्ति
अंबानी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केवल एक नई टेक्नोलॉजी नहीं बल्कि ऐसी शक्ति है जो हर मशीन और सिस्टम को अधिक स्मार्ट, तेज और कुशल बनाती है। उन्होंने AI की तुलना महाभारत के ‘अक्षय पात्र’ से करते हुए कहा कि यह ज्ञान, प्रोडक्टिविटी और एफिशिएंसी में अनंत वृद्धि का अवसर देता है।
https://twitter.com/ANI/status/2024370779396465056
उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया आज एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ी है — AI कुछ देशों और कंपनियों तक सीमित रहेगा या पूरी दुनिया के लिए अवसरों को लोकतांत्रिक बनाएगा।
भारत बनेगा दुनिया की बड़ी AI शक्ति
अंबानी ने कहा कि भारत के पास AI नेतृत्व के लिए अनूठी ताकत है — बड़ी आबादी, लोकतांत्रिक व्यवस्था, मजबूत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, कम डेटा लागत और विशाल इंटरनेट यूजर बेस। उन्होंने बताया कि भारत में करीब 1 बिलियन इंटरनेट यूजर्स, आधार के जरिए 1.4 बिलियन डिजिटल पहचान, हर महीने 12 बिलियन से ज्यादा UPI ट्रांजैक्शन और 100,000 से अधिक स्टार्टअप भारत को AI के क्षेत्र में मजबूत बनाते हैं।
https://twitter.com/ANI/status/2024372028917375020
Jio की तीन बड़ी घोषणाएं
AI समिट में Jio Intelligence की ओर से तीन प्रमुख घोषणाएं की गईं:
1. भारत को इंटेलिजेंस युग से जोड़ना:
Jio अब हर नागरिक, उद्योग और सरकारी सेवाओं तक AI की पहुंच सुनिश्चित करेगा और इंटेलिजेंस की लागत को डेटा की तरह सस्ता बनाने का लक्ष्य रखेगा।
2. लाख करोड़ रुपये का निवेश:
रिलायंस और Jio अगले सात वर्षों में AI इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी विकास के लिए लगभग 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।
3.सॉवरेन AI कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर:
जामनगर में मल्टी-गीगावाट AI-रेडी डेटा सेंटर का निर्माण
https://twitter.com/ANI/status/2024373261107417459
ग्रीन एनर्जी के जरिए ऊर्जा आपूर्ति
नेशनवाइड एज कंप्यूट नेटवर्क, जिससे AI सेवाएं तेज और किफायती होंगी।
मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत ‘इंटेलिजेंस किराए पर’ नहीं ले सकता, इसलिए देश को अपनी AI क्षमता विकसित करनी होगी ताकि तकनीकी आत्मनिर्भरता हासिल की जा सके।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel