अमेरिका के टेक्सास राज्य में स्थापित भगवान हनुमान की विशाल प्रतिमा को लेकर नया विवाद सामने आया है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े MAGA (Make America Great Again) एक्टिविस्ट और नेता कार्लोस टुरसियोस ने इस मूर्ति को लेकर सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी की, जिसके बाद ऑनलाइन आलोचना तेज हो गई है।
दरअसल, टेक्सास के शुगर लैंड शहर स्थित श्री अष्टलक्ष्मी मंदिर परिसर में भगवान हनुमान की करीब 90 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित है, जिसे “स्टैच्यू ऑफ यूनियन” के नाम से भी जाना जाता है। वर्ष 2024 में अनावरण की गई यह पंचलोहा अभय हनुमान प्रतिमा अमेरिका में सबसे ऊंचे हिंदू स्मारकों में से एक मानी जाती है और इसे आध्यात्मिक शांति एवं भक्ति का प्रतीक बताया जाता है।
क्या कहा रिपब्लिकन नेता ने?
कार्लोस टुरसियोस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि यह “तीसरी दुनिया के एलियंस” द्वारा अमेरिका पर कब्जा करने का संकेत है। उन्होंने सवाल उठाया कि अमेरिका में इतनी बड़ी हिंदू प्रतिमा क्यों बनाई गई है और इसे “अतिक्रमण” बताया। उनके इस बयान को कई लोगों ने आपत्तिजनक और विभाजनकारी बताया है।
🚨SUGAR LAND, TEXAS🚨This is not Islamabad, Pakistan, or New Delhi, India. This is Sugar Land, Texas. Third World Aliens are slowly taking over Texas and America. Why is the third-largest statue in the US this??!
Stop the INVASION!
Follow:@Carlos__Turcios pic.twitter.com/hzNIunlyQ4
— Carlos Turcios (@Carlos__Turcios) February 16, 2026
पहले भी उठ चुका है विवाद
करीब पांच महीने पहले टेक्सास के ही रिपब्लिकन नेता अलेक्जेंडर डंकन ने अमेरिका को “ईसाई देश” बताते हुए हिंदू देवता की मूर्ति पर आपत्ति जताई थी। अब टुरसियोस की टिप्पणी के बाद यह मुद्दा फिर से चर्चा में आ गया है।
सोशल मीडिया पर विरोध
कार्लोस टुरसियोस के बयान की सोशल मीडिया पर व्यापक आलोचना हो रही है। कई यूजर्स ने इसे जेनोफोबिक (विदेशियों या अलग संस्कृति के लोगों के प्रति डर या नफरत) बताते हुए अमेरिकी समाज में आप्रवासियों और विभिन्न धार्मिक समुदायों के योगदान की याद दिलाई है।
मंदिर प्रशासन के अनुसार यह प्रतिमा शक्ति, भक्ति और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है और इसे आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel