click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: नेशनल खिलाड़ी, लॉरेंस बिश्नोई का ‘मैनेजर’, सब-इंस्पेक्टर का बेटा… करणी सेना अध्यक्ष की हत्या की साजिश रचने वाला संपत नेहरा, करता सलमान खान का भी मर्डर
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > Top News > नेशनल खिलाड़ी, लॉरेंस बिश्नोई का ‘मैनेजर’, सब-इंस्पेक्टर का बेटा… करणी सेना अध्यक्ष की हत्या की साजिश रचने वाला संपत नेहरा, करता सलमान खान का भी मर्डर
Top News

नेशनल खिलाड़ी, लॉरेंस बिश्नोई का ‘मैनेजर’, सब-इंस्पेक्टर का बेटा… करणी सेना अध्यक्ष की हत्या की साजिश रचने वाला संपत नेहरा, करता सलमान खान का भी मर्डर

संपत नेहरा राजस्थान के रायगढ़ का रहने वाला है और उसके पिता रामचंदर चंडीगढ़ पुलिस में ASI हुआ करते थे। उसका बचपन पंजाब में ही बीता। पंजाब यूनिवर्सिटी में उसकी मुलाकात लॉरेंस बिश्नोई से हुई।

Last updated: 2023/12/06 at 12:00 PM
One India News Team
Share
7 Min Read
SHARE

राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार (5 दिसंबर, 2023) को करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर में घुस कर हत्या कर दी गई, जिसका CCTV वीडियो भी सामने आया। इसके बाद राजपूत समाज ने पूरे राजस्थान में बंद का आह्वान किया है। अब सामने आया है कि पंजाब के बठिंडा स्थित जेल में बंद गैंगस्टर संपत नेहरा ने इस हत्याकांड की साजिश रची। वो लॉरेंस बिश्नोई का गैंगस्टर है। इस हत्याकांड की साजिश के संबंध में 10 महीने पहले ही राजस्थान पुलिस के पास इनपुट आ गया था।

संपत नेहरा कभी राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी हुआ करता था, लेकिन फिर वो अपराध की दुनिया में घुस गया। कॉलेज के दिनों में लॉरेंस बिश्नोई से उसकी दोस्ती हुई थी। उसे एक ऐसा अपराधी माना जाता है, जिस पर लॉरेंस बिश्नोई आँख बंद कर के भरोसा करता रहा है। खेल में संपत नेहरा ने कई अवॉर्ड जीते थे। उसे लॉरेंस बिश्नोई का सबसे खास गुर्गा माना जाता है। कई गैंगवॉर, हथियारों की सप्लाई और हवाला के पैसों को इधर-उधर भेजना – इन सब में संपत नेहरा एक्सपर्ट है।

वो भी लॉरेंस बिश्नोई की तरह ही जेल से ही अपराध का गिरोह चलाता है। संपत नेहरा को लॉरेंस बिश्रोई गैंग में नए लड़कों को जोड़ने और उन्हें हथियार उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। संपत नेहरा एक तरह से बिश्नोई गैंग का ‘मैनेजर’ है। संपत नेहरा जब जेल से बाहर था तब वो अपराध को अंजाम देने के बाद अपनी पहचान बदल कर दक्षिण भारत में भाग जाता था और वहाँ रहने लगता था। उसे अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश रचने के मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें लॉरेंस बिश्नोई कई बार धमकी दे चुका है।

संपत नेहरा राजस्थान के रायगढ़ का रहने वाला है और उसके पिता रामचंदर चंडीगढ़ पुलिस में ASI हुआ करते थे। उसका बचपन पंजाब में ही बीता। पंजाब यूनिवर्सिटी में उसकी मुलाकात लॉरेंस बिश्नोई से हुई। DAV कॉलेज में वो बिश्नोई का जूनियर था। डीकैथलॉन हर्डल रेस खेल में उसने राष्ट्रिय स्तर पर सिल्वर मेडल जीता। लॉरेंस बिश्नोई ने कॉलेज में SOPU (स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी) नामक ग्रुप बनाई थी, जिसका मुखिया संपत नेहरा ही था। 2016 में कार लूट में वो पहली बार गिरफ्तार हुआ।

उस पर रंगदारी से जुड़े कई मामला दर्ज हैं और वो पहचान छिपाने में एक्सपर्ट है। उस पर 25 मामले दर्ज हैं, जिनमें 12 केस मर्डर के हैं। उस पर 2 लाख रुपए का इनाम है। पंजाब, राजस्थान और हरियाणा – 3 राज्यों में उसने आतंक फैलाया। संपत नेहरा ने मुंबई जाकर सलमान खान के घर की रेकी भी की थी। उसे ही सलमान खान की हत्या का काम लॉरेंस बिश्नोई को सौंपा था। उन्हें निशाना बनाने के लिए खरीदी गई राइफल उसने ही 4 लाख रुपए में खरीदी थी।

वो तेलंगाना में पहचान छिपा कर इस साजिश में रचा हुआ था, लेकिन हरियाणा पुलिस ने उससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया। लॉरेंस बिश्नोई ने एक बुकी को ‘कच्चा चबा जाऊँगा’ कह कर धमकाया था, साथ ही पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी उसका नाम आया था। इन मामलों में दिल्ली पुलिस ने संपत नेहरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कुछ अन्य पंजाबी गायक भी बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं। संपत नेहरा पहले दिल्ली की मंडोली जेल में बंद था और उसने अपनी जान को खतरा बताया था जिसके बाद उसे तिहाड़ में भेजा गया था।

बठिंडा जेल में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुछ अन्य अपराधी भी बंद हैं। उस पर 12 हत्याओं के अलावा गैर-इरादतन हत्या के 6 और डकैती के भी 5 मामले दर्ज हैं। साथ ही फिरौती के 3 मामले उस पर दर्ज हैं। साइबराबाद से गिरफ्तार संपत नेहरा 17 जनवरी, 2018 को राजस्थान के सादुलपुरा कोर्ट परिसर में हिस्ट्रीशीटर अजय जैतपुरा की हत्या में भी वॉन्टेड है। हरियाणा पुलिस को उसे गिरफ्तार करने में कई दिन लगे थे, जिस दौरान ह्यूमन इंटेलिजेंस से लेकर तकनीकी सर्विलांस तक का सहारा लिया गया।

15 दिन हरियाणा पुलिस ने उसकी गिरफ़्तारी के लिए तेलंगाना में डेरा डाला। ऑपरेशन 3 दिनों तक चला। हैदराबाद में 2 MBA ग्रेजुएट्स के साथ उसने फ़्लैट ले रखा था। 8 हत्या के प्रयासों के मामले में भी शामिल होने की बात उसने कबूल की है। मानेसर में बेस बना कर वो गुरुग्राम में अपना नेटवर्क फैला रहा था। उसने अनिल चिप्पी और काला जठेरी गैंग से हाथ मिलाया था। गुरुग्राम में प्रभाव रखने वाले कुशाल और अमित डगर गैंग को हटाने की उसने साजिश रची थी।

संपत नेहरा ने 5 साल पहले कोर्ट में गिड़गिड़ाते हुए अपने लिए बुलेटप्रूफ जैकेट तक की माँग कर दी थी। उसने कहा था कि विरोधी गैंग उसकी हत्या करा सकते हैं। कोर्ट ने पुलिस को उसकी सुरक्षा के बंदोबस्त करने के निर्देश दिए थे। जब हत्या के मामले में पहलवान सुहील कुमार मंडोली के जेल में डाले गए, तब संपत नेहरा ने खुद को जान का खतरा बताया था। तभी उसे शिफ्ट किया गया था। अब करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में वो फिर से सुर्ख़ियों में है।

इस मामले में पुलिस ने जयपुर के झोटवाड़ा निवासी रोहित राठौड़ को गिरफ्तार किया है। वो मूल रूप से नागौर के मकराना का रहने वाला है। वहीं हरियाणा के महेंद्रगढ़ के रहने वाले नितिन फौजी को भी गिरफ्तार किया गया है। बाड़मेर, चूरू और राजसमंद में भी विरोध प्रदर्शन चालू है और बाजार बंद करवा दिए गए हैं। बता दें कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर में घुस कर हत्यारों ने बातचीत करते-करते अचानक 20 सेकेण्ड में ताबड़तोड़ 17 राउंड फायरिंग कर डाली जिसमें उनकी मौत हो गई।

You Might Also Like

पटना में राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस, बोलीं—“मैं नहीं करूंगी; फोर्स बुलाकर खाली कराओ”

नागपुर में बुजुर्ग दंपती की दर्दनाक मौत, पति के बाद कई दिनों तक तड़पती रही पत्नी, अकेलेपन ने ली जान

CJP के उभार पर RSS की पहली प्रतिक्रिया, सुनील आंबेकर बोले—भारतीय लोकतंत्र हर विचार के लिए खुला

नासिक में 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा लापता, पुलिस जांच तेज; अपहरण के आरोपों पर आधिकारिक पुष्टि नहीं

कर्नाटक में अवैध घुसपैठ का मुद्दा फिर गरमाया, हुबली रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन और सख्त जांच की मांग

TAGGED: #oneindianews #breakingnews #currentaffairs #narendramodi #localnewsingujarat #newschannelinindia #internationalnews #gujaratinews #topnewschannelinindia #hindinews #entertainment #politics, crime, Lead Story, Murder, Rajasthan

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team December 6, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article CM के लिए चुने गए रेवंत रेड्डी तो सोनिया गाँधी बन गईं ‘तेलंगाना की माँ’: जिसे KCR सरकार ने 7 बार करवाया हाउस अरेस्ट, उसी ने ठोक दी BRS की ताबूत में कील
Next Article बाबरी मस्जिद विध्वंस की आज 31वीं बरसी, खुफिया इनपुट के बाद अयोध्या में हाई अलर्ट

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

पटना में राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस, बोलीं—“मैं नहीं करूंगी; फोर्स बुलाकर खाली कराओ”
Bihar India Top News May 30, 2026
नागपुर में बुजुर्ग दंपती की दर्दनाक मौत, पति के बाद कई दिनों तक तड़पती रही पत्नी, अकेलेपन ने ली जान
India Maharashtra Top News May 30, 2026
CJP के उभार पर RSS की पहली प्रतिक्रिया, सुनील आंबेकर बोले—भारतीय लोकतंत्र हर विचार के लिए खुला
India Top News May 30, 2026
नासिक में 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा लापता, पुलिस जांच तेज; अपहरण के आरोपों पर आधिकारिक पुष्टि नहीं
India Maharashtra Top News May 30, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.