बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। लगभग दो दशक बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) सत्ता में वापसी करती नजर आ रही है। चुनावी रुझानों के मुताबिक BNP ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तारिक रहमान को जीत की बधाई दी है।
पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, मजबूत रिश्तों पर दिया जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने तारिक रहमान से बातचीत कर उन्हें शानदार जीत के लिए बधाई दी।
Delighted to speak with Mr. Tarique Rahman. I congratulated him on the remarkable victory in the Bangladesh elections.
I conveyed my best wishes and support in his endeavour to fulfil the aspirations of the people of Bangladesh.
As two close neighbours with deep-rooted…
— Narendra Modi (@narendramodi) February 13, 2026
पीएम मोदी ने लिखा कि भारत और बांग्लादेश ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक रूप से जुड़े करीबी पड़ोसी हैं और दोनों देशों के लोगों की शांति, विकास और समृद्धि के लिए भारत अपनी प्रतिबद्धता जारी रखेगा।
चुनावी रुझानों में BNP को बहुमत
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश की संसद की कुल 299 सीटों में से BNP ने 151 से अधिक सीटों पर जीत या बढ़त हासिल कर ली है। पार्टी की सीटें और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
-
BNP: 151+ सीटों पर बढ़त/जीत
-
जमात-ए-इस्लामी: लगभग 75 सीटों पर आगे
-
अवामी लीग: चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध
दो दशक बाद सत्ता में वापसी
BNP आखिरी बार 2001 से 2006 तक सत्ता में रही थी, जब खालिदा जिया प्रधानमंत्री थीं। अब पार्टी की वापसी को बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
क्षेत्रीय राजनीति पर पड़ेगा असर
विशेषज्ञों का मानना है कि BNP की वापसी से दक्षिण एशिया की कूटनीतिक राजनीति में नई दिशा देखने को मिल सकती है। भारत-बांग्लादेश संबंधों, क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक सहयोग पर इसका प्रभाव पड़ने की संभावना है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel