बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के एक रिटायर्ड कर्मचारी ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान 65 वर्षीय नागेश्वर राव के रूप में हुई है, जो शहर के बोम्मेहल्ली इलाके स्थित वर्चुसो अपार्टमेंट में रहते थे। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और घटना के पीछे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
तौलिए से गला घोंटकर हत्या का आरोप
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 11 बजे घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नागेश्वर राव ने अपनी पत्नी संध्या श्री का तौलिए से गला घोंटकर हत्या की।
मानसिक तनाव और सुसाइड प्लान की आशंका
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे और आत्महत्या करने की योजना बना रहे थे। जांच में यह भी सामने आया है कि उन्होंने खुदकुशी से पहले अपनी पत्नी की हत्या करने का फैसला लिया। हालांकि अभी तक किसी बड़े घरेलू विवाद या बाहरी कारण की पुष्टि नहीं हुई है।
इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच जारी
घटना की जानकारी सामने आते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोग हैरान हैं कि प्रतिष्ठित संस्थान ISRO से रिटायर व्यक्ति द्वारा ऐसा कदम क्यों उठाया गया। फिलहाल अवलाहल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel