मध्य प्रदेश के इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में आरोपी प्रेमी पीयूष धमनोतिया को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। पुलिस रिमांड के दौरान पत्रकारों के सवाल पर आरोपी ने कहा, “जो हुआ सो हो गया… कारण समय आने पर बताऊंगा।” इस मामले में पुलिस जांच के दौरान कई भयावह खुलासे सामने आए हैं, जिससे पूरा शहर दहल गया है।
तंत्र-मंत्र और शक के चलते हत्या का आरोप
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने स्वीकार किया कि वह यूट्यूब वीडियो देखकर तंत्र-मंत्र से मृतका की आत्मा बुलाने की कोशिश कर रहा था। डीसीपी कृष्णलाल चंदानी ने बताया कि आरोपी और छात्रा रिलेशनशिप में थे, लेकिन शादी को लेकर विवाद और आपसी शक के कारण तनाव बढ़ रहा था।
देखिये इस हैवान के चेहरे पर थोड़ा भी अफसोस नज़र आ रहा 👇🏻
Madhya Pradesh के Indore में 13 फरवरी को एक MBA छात्रा का शव उसके क्लासमेट पीयूष धामनोतिया के कमरे से बरामद हुआ था,आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने छात्रा को कमरे में बुलाया और जब उसने… pic.twitter.com/nwr2BKnCct
— 𝐕𝐒𝐩𝐞𝐚𝐤𝐬🎧 (@WeTheThinkers) February 18, 2026
जबरन संबंध, गला घोंटकर हत्या का आरोप
जांच के अनुसार आरोपी ने छात्रा पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर उसने कथित रूप से जबरन दुष्कर्म किया, हाथ-पैर बांधे और गिफ्ट देने के बहाने आंखों पर पट्टी बांध दी। विरोध करने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर सीने पर बैठकर गला घोंट दिया। बाद में चाकू से वार भी किया गया।
हत्या के बाद शव के पास बैठकर पी शराब
पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के बाद आरोपी कमरे में ही रुका रहा, बाहर जाकर बीयर लाया और शव के पास बैठकर शराब पी। पूछताछ में मृत देह के साथ यौन अत्याचार करने की बात भी सामने आई है, जिसकी जांच जारी है।
वीडियो वायरल और डिजिटल सबूत खंगाल रही पुलिस
जांच में पता चला कि आरोपी ने दोनों के आपत्तिजनक वीडियो कॉलेज ग्रुप में शेयर किए और पीड़िता के मोबाइल से मैसेज भी भेजे। हत्या के बाद आरोपी मुंबई के पनवेल भाग गया, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। वहां जंगल में तंत्र क्रिया करने की कोशिश के संकेत भी मिले हैं।
रिश्ते में शक और शादी का दबाव बना कारण?
पुलिस के मुताबिक आरोपी बार-बार बयान बदल रहा है। उसने दावा किया कि गर्लफ्रेंड किसी और से बात करती थी, जिससे वह असुरक्षित महसूस करता था। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल डेटा और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर केस मजबूत कर रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel