उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सेना भर्ती की तैयारी कर रही 22 वर्षीय युवती से चलती ट्रेन में रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस (Ahmedabad-Gorakhpur Express) के TTE (Travelling Ticket Examiner) ने सीट दिलाने के बहाने युवती को अपने केबिन में ले जाकर अपराध को अंजाम दिया।
क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता मऊ जिले की रहने वाली है और गोरखपुर में किराए पर रहकर सेना भर्ती की तैयारी कर रही थी। वह NCC के सी-सर्टिफिकेट की परीक्षा देकर लौट रही थी और स्टेशन पर भीड़ होने के कारण बिना टिकट AC कोच में चढ़ गई।
बताया जा रहा है कि TTE ने सीट दिलाने का भरोसा देकर युवती को अपने केबिन में बुलाया। वहां बातचीत के बाद उसने कथित तौर पर रेप किया और धमकी दी कि घटना बताने पर बिना टिकट यात्रा के मामले में कार्रवाई करवाई जाएगी।
पुलिस कार्रवाई और जांच
घटना के बाद आरोपी TTE देवरिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर फरार हो गया। पीड़िता ने डायल-112 पर सूचना दी और गोरखपुर पहुंचने पर GRP थाने में मामला दर्ज कराया, जिसे आगे की जांच के लिए देवरिया ट्रांसफर कर दिया गया।
रेलवे प्रशासन ने आरोपी TTE राहुल कुमार को निलंबित कर दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है और रेलवे एसपी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए ₹10,000 का इनाम घोषित किया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel