भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संग त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाई। भूटान नरेश नामग्याल वांगचुक सोमवार को ही लखनऊ पहुंचे थे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। वहीं मंगलवार को नामग्याल वांगचुक के साथ मुख्यमंत्री प्रयागराज पहुंचे और संगम में आस्था की डुबकी लगाई। भूटान नरेश संगम में आस्था की डुबकी लगाने के बाद अक्षय वट और बड़े हनुमान मंदिर में भी दर्शन के लिए गए। दोनों नेताओं ने डिजिटल महाकुंभ अनुभूति केंद्र का भी दौरा किया।
यत्सेवया देवनृदेवतादि-
देवर्षयः प्रत्यहमामनन्ति।
स्वर्गं च सर्वोत्तमभूमिराज्यं
स तीर्थराजो जयति प्रयागः॥
महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में आज भूटान के महामहिम नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक जी ने पवित्र त्रिवेणी संगम में पावन स्नान कर पुण्य प्राप्त किया pic.twitter.com/33Gq2UOPbs
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 4, 2025
सदी के सबसे बड़े आयोजन ‘महाकुंभ 2025’ में स्नान के लिए पूरी दुनिया लालायित है। इसी क्रम में भूटान के नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक भी गंगा, यमुना और सरस्वती के पावन संगम में ‘पुण्य की डुबकी’ लगाने प्रयागराज पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें त्रिवेणी संगम पर विधिवत स्नान और पूजा-अर्चना कराई।
प्रयागः सर्वतीर्थेभ्यः प्रभवत्यधिकं विभो।
यत्र गङ्गा महाभागा स देशस्तत्तपोधनम्॥
आज तीर्थराज प्रयाग में भूटान के महामहिम नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक जी ने जीवनदायिनी, मोक्षदायिनी माँ गंगा की पूजा-अर्चना की।
जय माँ गंगे! pic.twitter.com/m98HUMY9Bp
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 4, 2025
जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक सोमवार को ही थिम्फू से लखनऊ पहुंचे थे, जहां सीएम योगी ने उनका स्वागत किया। संगम में स्नान-ध्यान के बाद भूटान नरेश और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अक्षयवट का दर्शन करने पहुंचे। इसके बाद दोनों नेताओं ने बड़े हनुमान जी के मंदिर में मत्था टेका।
संगमु सिंहासनु सुठि सोहा।
छत्रु अखयबटु मुनि मनु मोहा।।
तीर्थराज प्रयाग में आज भूटान के महामहिम नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक जी ने श्री अक्षयवट जी के दर्शन-पूजन किए। pic.twitter.com/6MLln2mq1l
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 4, 2025
इसके बाद दोनों नेताओं ने बड़े हनुमान मंदिर के नजदीक बने डिजिटल महाकुंभ अनुभूति केंद्र पहुंचकर महाकुंभ के दिव्य-भव्य और डिजिटल स्वरूप का भी अवलोकन किया। भूटान नरेश का यह दौरा भारत-भूटान मित्रता एवं सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
बालैकब्रह्मचर्याय रुद्रमूर्तिधराय च।
विहंगमाय सर्वाय वज्रदेहाय ते नमः॥
भूटान के महामहिम नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक जी ने आज प्रयागराज में श्री बड़े हनुमान जी का दर्शन एवं पूजन किया। pic.twitter.com/n6HfQ4ZwbH
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 4, 2025
महाकुंभ नगर में भूटान नरेश की आध्यात्मिक यात्रा के दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ और विष्णुस्वामी संप्रदाय की सतुआ बाबा पीठ के महंत जगद्गुरू संतोष दास (सतुआ बाबा) सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
भूटान के महामहिम नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक जी ने आज आध्यात्मिकता व आधुनिकता के पावन प्रतीक महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में 'डिजिटल महाकुम्भ अनुभूति केंद्र' का भ्रमण कर महाकुम्भ के दिव्य-भव्य और डिजिटल स्वरूप का अवलोकन किया। pic.twitter.com/Fndt4yZsVn
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 4, 2025