click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: मोदी की गारंटी का मतलब CAA कानून, पूरी दुनिया देख रही… लालगंज में बोले PM Modi
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > Uttar Pradesh > मोदी की गारंटी का मतलब CAA कानून, पूरी दुनिया देख रही… लालगंज में बोले PM Modi
Uttar Pradesh

मोदी की गारंटी का मतलब CAA कानून, पूरी दुनिया देख रही… लालगंज में बोले PM Modi

पीएम मोदी ने सीएए का जिक्र करते हुए कहा कि हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई धर्म से आने वाले लोगों को भारत की नागरिकता देने का काम शुरू हो गया है.

Last updated: 2024/05/16 at 2:22 PM
One India News Team
Share
11 Min Read
SHARE

लोकसभा चुनाव 2024 के तहत 4 फेज की वोटिंग समाप्त हो चुकी है तो वहीं, 3 फेज की वोटिंग बाकी है। इस चुनाव के लिहाज सबसे अहम राज्य उत्तर प्रदेश है जहां लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं। हर राजनीतिक दल इन सीटों को जीतना चाहता है ताकि दिल्ली की सत्ता आसानी से मिल सके। इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को यूपी के आजमगढ़ के लालगंज में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। भाजपा ने यहां से नीलम सोनकर को टिकट दिया है। रैली के मंच से पीएम मोदी ने सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। आइए जानते हैं पीएम मोदी की रैली की खास बातें।

Contents
फिर एक बार मोदी सरकार- पीएम मोदीभारत के लोगों को मोदी की गारंटी पर भरोसाआप सीएए नहीं मिटा सकेंगे- पीएम मोदीसपा-कांग्रेस भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण का सामान बेचते हैं- पीएम मोदीविपक्ष आरक्षण को छीनना चाहता है- पीएम मोदीहमने घर शौचालय और गैस पहुंचाया- पीएम मोदी70 साल से ऊपर के बुजुर्ग का इलाज सरकार कराएगी- पीएम मोदीलोगों ने सपा का गुंडा राज देखा है- पीएम मोदीहमने यदुवंशी को सीएम बनाया- पीएम मोदी

फिर एक बार मोदी सरकार- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपनी रैली की शुरुआत लोगों को राम-राम और भारत माता के जयकारे से की। पीएम मोदी ने इस दौरान जिन लोगों ने हाथों में तस्वीर ले रखी थी, उनसे तस्वीरों को भी मंगवाया। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिनों पहले वह बनारस में थे और जिस तरह से काशी वासियों ने वहां लोकतंत्र का उत्सव मनाया वो बेहतरीन था। पीएम मोदी ने कहा कि सिर्फ काशी ही नहीं बल्कि उत्तर से दक्षिण तक और अटक से कटक तक ऐसा ही माहौल है। हर ओर भारत के लोकतंत्र के उत्सव की तस्वीरें छाई हुई हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की पहचान दुनिया के लिए भी कितना महत्व रखती है उसका ये परिचय है। दुनिया देख रही है कि जनता का आशीर्वाद भाजपा और एनडीए पर है। पीएम ने कहा कि वह जहां भी जाते हैं एक ही नारा और संकल्प सुनाई देता है और वो है- फिर एक बार मोदी सरकार।

#WATCH लालगंज, आजमगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है इसका ताजा उदाहरण CAA कानून है। कल ही CAA कानून के तहत शरणार्थियों को भारत में नागरिकता देने का काम शुरू हो गया… यह वो लोग हैं जो शरणार्थी बनकर लंबे अरसे से… pic.twitter.com/WLUI5Hot0T

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 16, 2024

भारत के लोगों को मोदी की गारंटी पर भरोसा

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया देख रही है कि भारत के लोगों को मोदी की गारंटी पर कितना भरोसा है। मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है इसका ताजा उदाहरण सीएए कानून है। कल ही इस कानून के तहत शरणार्थियों को नागरिकता देने का काम शुरू हो गया है। ये सभी भाई बहन हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी, ईसाई है जो बहुत समय से हमारे देश में शरणार्थी बनकर रह रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ये सब बंटवारे का शिकार हैं। पीएम मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि ये लोग जब चाहे तब भारत आ सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग अपनी बेटी की इज्जत बचाने के लिए, धर्म बचाने के लिए भारत मां की गोद में शरण  लिए हुए हैं। लेकिन कांग्रेस ने इनकी सुध नहीं ली क्योंकि ये कांग्रेस के वोटबैंक नहीं थे। जबकि इनमें से ज्यादातर दलित और ओबीसी वर्ग के लोग हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके साथियों ने इन पर जुर्म करने में कोई कमी नहीं की। पीएम मोदी ने कहा कि सपा, कांग्रेस आदि ने सीएए के नाम पर ऐसा झूठ चलाया कि इन दलों ने यूपी समेत पूरे देश को दंगों में झोंकने का काम किया। ये आज भी कहते हैं कि जिस दिन मोदी जाएगा उस दिन सीएए भी जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि कोई ऐसा माई का लाल पैदा हुआ है क्या जो सीएए को खत्म कर सके।

आप सीएए नहीं मिटा सकेंगे- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि जो भी ताकत इकट्ठी करनी है कर लो। मैं भी मैदान में हूं और आप भी। आप सीएए नहीं मिटा सकेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले दिनों में बंगाल से लेकर पंजाब तक रहने वाले शरणार्थी भारत मां के लाल बन जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि मोदी की एक और गारंटी कश्मीर में भी दिख रही है। बीचे 5 दशकों से कश्मीर हर चुनाव का मुद्दा होता था। हर दल इस मुद्दे को भुनाते थे। अब हमारे विरोधी दलों की बोलती बंद हो गई है। ये लोग दबी जुबान में जाकर कहते हैं कि जैसे ही हमें मौका मिला 370 वापस ले आएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि 40 साल बाद श्रीनगर के लोग मतदान का उत्सव मना रहे थे। श्रीनगर के लोगों का उत्साह साफ दिखाता है कि कोई भी 370 के नाम पर राजनीति नहीं कर सकेगा। पीएम ने कहा कि पहले लोग डरते थे कि न जाने कब कश्मीर में गोली चलने और बमबारी की खबर आ जाए। पीएम ने कहा कि मोदी ने 370 की दीवार गिरा दी। पीएम ने कहा कि इस बार श्रीनगर में वोटिंग के रिकॉर्ड टूट गए। पीएम ने कहा कि ऐसा काम वही कर सकता है जिसमें राष्ट्रवाद भरा हो।

#WATCH लालगंज, आजमगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "आज तक ये INDI गठबंधन वाले कहते हैं कि मोदी जो CAA लाया है, वह जब मोदी जाएगा तब CAA भी जाएगा। क्या इस देश में कोई माई का लाल पैदा हुआ है जो CAA को खत्म कर सके। यह देश जान गया है कि इन लोगों ने… pic.twitter.com/bXfWeyDCSW

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 16, 2024

सपा-कांग्रेस भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण का सामान बेचते हैं- पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि 10 साल पहले हर जगह स्लीपर सेल, दंगे आते होते थे। आजमगढ़ का तो नाम ही कुछ और कर दिया  गया था। पीएम ने कहा कि देश में कहीं भी कोई बम विस्फोट होता था तो लोग आजमगढ़ की ओर देखते थे। सपा के शहजादे आतंक फैलाने वाले दंगाइयों को सम्मान देते थे। उन्हें सुरक्षा कवच देते थे। पीएम ने कहा कि सपा और कांग्रेस दो दल हैं लेकिन इनकी दुकान एक ही हैं। ये भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण का सामान बेचते हैं।

#WATCH लालगंज, आजमगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "10 साल पहले एक सामान्य व्यक्ति की सुरक्षा भगवान भरोसे होती थी… देश में कहीं भी धमाके होते थे तो लोगों का ध्यान आजमगढ़ की ओर जाता था… तब सपा के शहजादे आतंक के समर्थन में आतंकियों का सम्मान करते थे, दंगे करने वाले… pic.twitter.com/TlAVfqtAtW

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 16, 2024

विपक्ष आरक्षण को छीनना चाहता है- पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि ये लोग पिछड़े दलित आदिवासियों का आरक्षण छीनकर अपने वोटबैंक को देना चाहते हैं। पीएम ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग आपकी संपत्ति का आधा हिस्सा छीनकर भी अपने वोटबैंक को देना चाहते हैं। पीएम ने कहा कि ये देश के बजट को बांटना चाहते हैं। बजट का 15 फीसदी माइनॉरिटी को देना चाहते हैं। पीएम ने कहा कि देश के संविधान के लिए हमें एकता की जरूरत है। पीएम ने कहा कि ये 70 साल तक हिंदू मुसलमान करते रहे। आओ एक हो के देश का नाम रौशन करें।

हमने घर शौचालय और गैस पहुंचाया- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे राम मंदिर को गाली देने के लिए अभियान चला रहे हैं। अपने वोटबैंक के लिए हमारी आस्था पर चोट कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने और सपा ने लोगों को बदहाल छोड़ दिया था। लेकिन मोदी ने सबके पास घर शौचालय और गैस पहुंचाया।

70 साल से ऊपर के बुजुर्ग का इलाज सरकार कराएगी- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हर परिवार में आजकल बुजुर्ग होते हैं। अब मैं एक और कार्य लेकर आया हूं। पीएम मोदी ने कहा कि इलाज का बोझ आने पर  बच्चों को चिंता होती है। इसलिए 70 साल से ऊपर के आपके परिवार के आपके परिवार में जो भी लोग होंगे उन सभी के इलाज के खर्च की जिम्मेदारी मोदी की है। ये मोदी की गारंटी है। पीएम ने कहा कि मैनें एक और योजना शुरू की है जिसमें बिजली बिल जीरो हो जाता है। इतना ही नहीं बिजली बिल तो 0 होगा ही बिजली यूज करने वाला हीरो भी हो जाएगा। पीएम ने कहा कि सिर्फ निरहुआ नहीं बल्कि आप लोग भी हीरोे बनेंगे। पीएम ने कहा पीएम सूर्यघर योजना शुरू हो चुकी है जिसके लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। लोगों को 75 हजार रुपये मिलेंगे जिससे लोग सोलर पैनल लगाएंगे। बिजली का इस्तेमाल लोग करेंगे और अगर ज्यादा बिजली होगी वो योगी सरकार खरीद लेगी। पीएम ने कहा कि लोग बिजली बेच के पैसे भी कमा सकेंगे।

लोगों ने सपा का गुंडा राज देखा है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के राज में यूपी का तेज विकास हो रहा है। लेकिन यूपी के शहजादे को इन कार्यों से पेट में दर्द होता है। लोगों ने सपा का गुंडा राज देखा है। शाम होते ही लोग अपने घरों में चले जाते थे। माता बहनों का बाहर निकलना मुश्किल था। पढ़ाई के लिए बेटी का निकलना मुश्किल था। पीएम ने कहा कि आज भाजपा सरकार में यूपी इन सब चीजों से बाहर आ चुका है। पीएम मोदी ने कहा कि योगी जी ने आज दंगाइयों, माफिया और अपहरणकर्ताओ की कमर तोड़ दी है। यूपी में स्वच्छता अभियान भी तेजी सेचल रहा है। पीएम ने काह कि यहां के स्थानीय उत्पादों को दुनिया तक पहुंचाना है इसलिए मैं वोतल फोर लोकल की बात करता हूं।

#WATCH लालगंज, आजमगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आपने समाजवादी पार्टी के गुंडाराज के पुराने दिन देखे हैं, बाज़ार शाम 7 बजे बंद हो जाते थे, माताएं-बहनें बाहर नहीं निकल पाती थी… लेकिन आज भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश इन सारे संकटों से बाहर है। मेरा स्वच्छता अभियान योगी… pic.twitter.com/oHVqUdT7qL

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 16, 2024

हमने यदुवंशी को सीएम बनाया- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मैंनें द्वारका जी के दर्शन करने गया था लेकिन ये कांग्रेस वाले इसका भी मजाक उड़ा रहे थे। पीएम ने कहा कि बिहार राजद वाले और यूपी में सपा वाले उनके परिवार के मुखिया खुद को यदुवंशी कहते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि तुम कैसे यदुवंशी हो। जिसके साथ बैठते हो वह कृष्ण को गाली दे रही है। पीएम ने कहा कि यदुवंश का महत्व कौन समझता है ये आप जानते हैं। हमने वोट के लिए नहीं बल्कि यदुवंश के सम्मान में मोहन यादव को एमपी का सीएम बनाया है। पीएम मोदी आजमगढ़ से निरहुआ और लालगंज से नीलम सोनकर को रिकॉर्ड मतों से वजिताने की अपील की है।

You Might Also Like

लखनऊ में धर्मांतरण और युवती को गायब करने के दो सनसनीखेज मामले, इरशाद अली और जुबैर अंसारी पर गंभीर आरोप

6 हजार की नौकरी से शुरू किया करियर, इंजीनियर के घर से निकले 2 करोड़ कैश, 1.25 किलो सोना और 14 प्लॉट

गंगा नदी से मिला 200 किलो वजनी विशाल शिवलिंग, 2500 साल पुराना होने का दावा, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

‘मेरा सिर कटेगा लेकिन झुकेगा नहीं’: काकोली घोष ने ममता का साथ छोड़ा, 20 TMC सांसद NDA के साथ जाने को तैयार

यूपी के गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, योगी सरकार का बड़ा डिजिटल मिशन, 20 लाख घरों को मिलेगा ब्रॉडबैंड कनेक्शन

TAGGED: @india, @narendramodi, bhartiya janta party, bjp government, breakingnews, CAA, Citizenship Amendment Act, current affairs, election campaign, election rally, hindinews, Indian Citizenship, indian government, loksabha election 2024, oneindianews, oneindianewscom, uttar pradesh

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team May 16, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ‘मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी को अरेस्ट नहीं कर सकती ED, अगर…’, सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी
Next Article “कहना मैं आया था…” : यूपी की लालगंज रैली में आए लोगों को जब PM मोदी ने दिया यह काम

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

लखनऊ में धर्मांतरण और युवती को गायब करने के दो सनसनीखेज मामले, इरशाद अली और जुबैर अंसारी पर गंभीर आरोप
India Top News Uttar Pradesh June 9, 2026
ममता बनर्जी के कालीघाट आवास पहुँची CID, अभिषेक बनर्जी की तलाश में हाई-वोल्टेज ड्रामा
India Top News West Bengal June 9, 2026
6 हजार की नौकरी से शुरू किया करियर, इंजीनियर के घर से निकले 2 करोड़ कैश, 1.25 किलो सोना और 14 प्लॉट
India Odisha Top News June 9, 2026
गंगा नदी से मिला 200 किलो वजनी विशाल शिवलिंग, 2500 साल पुराना होने का दावा, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
India Top News Uttar Pradesh June 9, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.