पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले राजनीतिक माहौल तेज हो गया है। इसी क्रम में योगी आदित्यनाथ ने कोलकाता के जोरासांको में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया, जहाँ उन्होंने सत्ताधारी अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा।
“बंगाल की धरा आध्यात्मिक धरा है”
सीएम योगी ने अपने भाषण में बंगाल की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत को याद किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद, सुभाष चंद्र बोस, रवींद्रनाथ टैगोर और मंगल पांडे जैसे महापुरुषों का उल्लेख करते हुए कहा कि बंगाल ने देश और दुनिया को दिशा देने वाले महान व्यक्तित्व दिए हैं।
उन्होंने कहा कि “बंगाल की धरा भारत की आध्यात्मिक पहचान है, जहाँ से सनातन परंपरा को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा मिली।”
कोलकाता के जोरासांको की ऊर्जावान जनता का यह उत्साह स्पष्ट संकेत है कि बंगाल की संस्कृति और विरासत को सहेजने के लिए उन्होंने परिवर्तन का मन बना लिया है।
जोरासांको की प्रबुद्ध जनता के मध्य… https://t.co/pf7hvm6Igz
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 22, 2026
TMC सरकार पर तीखा हमला
सीएम योगी ने आरोप लगाया कि TMC सरकार ने बंगाल की अस्मिता का सम्मान नहीं किया। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है और “TMC के गुंडों” द्वारा आम जनता को परेशान किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बंगाल में उद्योग बंद हो रहे हैं, बेरोजगारी बढ़ रही है और किसानों की स्थिति खराब हो गई है। योगी ने दावा किया कि पिछले वर्षों में हजारों उद्योग और MSME यूनिट्स बंद हुए हैं।
‘वंदे मातरम’ और बंगाल की पहचान
योगी आदित्यनाथ ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित “वंदे मातरम” का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके 150 वर्ष पूरे होने पर बंगाल को TMC शासन से मुक्त कराने का समय आ गया है।
UP मॉडल बनाम बंगाल की स्थिति
सीएम योगी ने पश्चिम बंगाल की तुलना उत्तर प्रदेश से करते हुए कहा कि जहाँ पहले यूपी में “जंगलराज” था, वहीं अब “रामराज” स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि यूपी में अब “नो कर्फ्यू, नो दंगा” का माहौल है, जबकि बंगाल में अराजकता बनी हुई है।
उन्होंने यह भी कहा कि यूपी में माफिया और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है, जबकि बंगाल में कानून व्यवस्था कमजोर है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel