click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: योग चैम्पियनशिप, महिला प्रशिक्षक और प्रचार… भारतीय योग के लिए कितना बदले अरब देश?
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > India > योग चैम्पियनशिप, महिला प्रशिक्षक और प्रचार… भारतीय योग के लिए कितना बदले अरब देश?
IndiaWorld

योग चैम्पियनशिप, महिला प्रशिक्षक और प्रचार… भारतीय योग के लिए कितना बदले अरब देश?

11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्य देशों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. पर कई देश ऐसे भी हैं, जो अब भी योग को धर्म के चश्मे से देखते हैं. इनमें से ज्यादातर इस्लामिक देश हैं. हालांकि मिस्र और सऊदी अरब जैसे देशों ने अपने यहां योग को मान्यता दी है और वहां इसका आयोजन होता है.

Last updated: 2024/06/21 at 6:15 PM
One India News Team
Share
5 Min Read
SHARE

भारत समेत दुनिया भर के कई देशों में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. हर साल 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है, जब उत्तरी गोलार्ध में साल का सबसे लंबा दिन होता है. सबसे पहले 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्य देशों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. तब से लगातार इसका आयोजन होता आ रहा है पर कई देश ऐसे भी हैं, जो अब भी योग को धर्म के चश्मे से देखते हैं. इनमें से ज्यादातर इस्लामिक देश हैं.

Contents
सऊदी अरब 2017 में खेल के रूप में दे चुका मान्यतानोउफ मारवाई करती हैं अरब में योग की अगुवाईकुवैत ने लगाया था सार्वजनिक आयोजन पर प्रतिबंधमिस्र में केमेटिक योग की है परंपराभगवान सूर्य की पूजा मानते हैं कट्टरपंथी

हालांकि मिस्र और सऊदी अरब जैसे देशों ने अपने यहां योग को मान्यता दी है और वहां इसका आयोजन होता है. आइए जानने की कोशिश करते हैं कि इन देशों में कैसी है योग की संस्कृति और कौन-कौन से देश कट्टर हैं.

सऊदी अरब 2017 में खेल के रूप में दे चुका मान्यता

भले ही मालदीव, मलेशिया, पाकिस्तान समेत कई इस्लामिक देशों में योग को धर्म से जोड़ा जाता है पर सऊदी अरब ने साल 2017 में इसे आधिकारिक तौर पर एक खेल के रूप में मान्यता दे दी थी. इस फैसले के बाद साल 2021 में सऊदी योग समिति का गठन किया गया. इसी को बाद में नए सऊदी योग महासंघ के रूप में गठित किया गया. इसके अलावा सऊदी अरब अपने यहां मक्का और मदीना में योग चैंपियनशिप भी करा चुका है.

मक्का में आयोजित हुई इस चैंपियनशिप में 54 लड़कियों और 10 लड़कों ने हिस्सा लिया था. यहां ध्यान देने की बात यह है कि इस चैंपियनशिप में लड़कियों की संख्या ज्यादा थी. अब तो रियाद से लेकर मक्का तक सभी पवित्र जगहों पर योग का आयोजन किया जाता है. यही नहीं, सऊदी अरब में लगातार योग शिक्षा के जरिए लोगों के बीच योग का प्रचार किया जाता है.

नोउफ मारवाई करती हैं अरब में योग की अगुवाई

अब तो सऊदी अरब में कोई अगर योग सिखाना या सीखना चाहता है तो वह लाइसेंस लेकर ऐसा कर सकता है. सऊदी अरब की नोउफ मारवाई वहां की पहली ऐसी योग शिक्षक हैं, जिनको बाकायदा सर्टिफिकेट मिला हुआ है. नोउफ मारवाई तो भारत को अपना दूसरा घर बताती हैं और उन्होंने सऊदी अरब में योग को एक आंदोलन बना दिया है. इस आंदोलन के लिए उन्होंने बाकायदा अरब योग फाउंडेशन बनाया है. इसी के माध्यम से वह योग के कार्यक्रम करती हैं.

شاركوا معنا 🧘🏻‍♀️ pic.twitter.com/xexNHsnoAH

— اللجنة السعودية لليوغا|Saudi Yoga Committee (@yoga_ksa) June 20, 2024

कुवैत ने लगाया था सार्वजनिक आयोजन पर प्रतिबंध

वहीं, दूसरी ओर एक और अरब देश है कुवैत, जिसके भारत के साथ काफी अच्छे रिश्ते हैं. इसके बावजूद मौलानाओं के दबाव में साल 2022 में वहां योग के एक आयोजन पर बैन लगा दिया गया था. दरअसल, कुवैत में एक योग शिक्षक ने रेगिस्तान में वेलनेस योग रिट्रीट का एक विज्ञापन दिया था. इस पर रूढ़िवादी इसके विरोध में खड़े हो गए. विवाद बढ़ने पर कुवैत सरकार ने इस आयोजन पर बैन लगा दिया. हालांकि, कुवैत की महिलाएं वहां की सरकार के इस फैसले के खिलाफ खड़ी हो गई थीं.

हालांकि, कुवैत में खुले में योग करने पर प्रतिबंध है. यही नहीं सऊदी अरब ने अपने यहां विश्वविद्यालयों में योग की शुरुआत की घोषणा की थी, जिस पर अरब देशों ने काफी विरोध जताया था. यानी सऊदी अरब को छोड़कर ज्यादातर अरब देश अब भी अपनी कट्टरता पर कायम हैं और सार्वजनिक योग के विरोधी हैं.

In the run up to the International Day of Yoga celebrations on 21st June, the Embassy in partnership with Saudi Yoga Committee, is organizing an International seminar on Yoga.#YogaforSelfandSociety#InternationalYogaDay2024 #IDY2024@MEAIndia@IndianDiplomacy@iccr_hq pic.twitter.com/MUyELnGF8l

— India in Saudi Arabia (@IndianEmbRiyadh) June 20, 2024

मिस्र में केमेटिक योग की है परंपरा

वहीं, इजिप्ट यानी मिस्र में योग का एक और रूप पाया जाता है. मिस्र में केमेटिक योग की परंपरा है, जो उच्च बुद्धि और दिव्यता से जुड़ने के लिए शरीर के माध्यम से ऊर्जा की गति पर ध्यान लगाता है. केमेटिक योग का अभ्यास किसी मानक आसन की तुलना में धीमी गति से किया जाता है. इसमें ध्यान और चक्रों पर अधिक जोर रहता है. केमेटिक योग की शारीरिक मुद्रा मिस्र के देवी-देवताओं के प्राचीन चित्रों से ली गई है. वास्तव में यह अफ्रीकी मूल की ही एक प्रथा है.

भगवान सूर्य की पूजा मानते हैं कट्टरपंथी

मालदीव, पाकिस्तान और मलेशिया के साथ ही कई इस्लामिक देशों में मौलाना और संगठन योग को भगवान की पूजा मानकर विरोध करते हैं. इन रूढ़िवादियों का मानना है कि योग में भगवान सूर्य की पूजा की जाती है. इनका विचार है कि योग की प्रक्रियाएं सूरज को भगवान मानकर पूजा करने के समान हैं और इसकी इजाजत इस्लाम में नहीं है.

You Might Also Like

लखनऊ में धर्मांतरण और युवती को गायब करने के दो सनसनीखेज मामले, इरशाद अली और जुबैर अंसारी पर गंभीर आरोप

ममता बनर्जी के कालीघाट आवास पहुँची CID, अभिषेक बनर्जी की तलाश में हाई-वोल्टेज ड्रामा

6 हजार की नौकरी से शुरू किया करियर, इंजीनियर के घर से निकले 2 करोड़ कैश, 1.25 किलो सोना और 14 प्लॉट

गंगा नदी से मिला 200 किलो वजनी विशाल शिवलिंग, 2500 साल पुराना होने का दावा, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

‘मेरा सिर कटेगा लेकिन झुकेगा नहीं’: काकोली घोष ने ममता का साथ छोड़ा, 20 TMC सांसद NDA के साथ जाने को तैयार

TAGGED: @india, Arab countries, breakingnews, Egypt, female yoga trainers, hindinews, Indian Yoga, International Yoga Day 2024, Kemetic yoga tradition, Malaysia, Maldives, oneindianews, oneindianewscom, pakistan, Saudi arabia, Yoga Championship

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team June 21, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article आतंकी हरदीप निज्जर के लिए कनाडा की संसद में रखा मौन, भारत ने भी उसी भाषा में दिया जवाब
Next Article कश्मीर में डल झील के किनारे पीएम का सेल्फी अंदाज, नई योग इकोनॉमी पर बड़ी बात

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

लखनऊ में धर्मांतरण और युवती को गायब करने के दो सनसनीखेज मामले, इरशाद अली और जुबैर अंसारी पर गंभीर आरोप
India Top News Uttar Pradesh June 9, 2026
ममता बनर्जी के कालीघाट आवास पहुँची CID, अभिषेक बनर्जी की तलाश में हाई-वोल्टेज ड्रामा
India Top News West Bengal June 9, 2026
6 हजार की नौकरी से शुरू किया करियर, इंजीनियर के घर से निकले 2 करोड़ कैश, 1.25 किलो सोना और 14 प्लॉट
India Odisha Top News June 9, 2026
गंगा नदी से मिला 200 किलो वजनी विशाल शिवलिंग, 2500 साल पुराना होने का दावा, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
India Top News Uttar Pradesh June 9, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.