दुबई एयर शो में एक गंभीर दुर्घटना उस समय हुई जब भारतीय वायुसेना का स्वदेशी हल्का लड़ाकू विमान एचएएल तेजस एक हवाई प्रदर्शन के दौरान क्रैश हो गया। यह घटना शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 2:10 बजे तब हुई जब हजारों दर्शक इस एयर शो में भाग लेने पहुंचे थे और लाइव एरियल स्टंट देख रहे थे। तेज रफ्तार और ऊँची उड़ान के बीच तेजस विमान अचानक नियंत्रण खो बैठा और देखते ही देखते जमीन की ओर तेजी से गिरा। जैसे ही विमान जमीन से टकराया, एक भारी धमाका हुआ और आग की ऊँची लपटों के साथ काला धुआं आसमान में फैल गया। इस घटना को दर्शकों में मौजूद महिलाओं, बच्चों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने स्तब्ध होकर देखा।
BREAKING: India's Tejas Fighter Jet Has Just Crashed At The Dubai Airshow During A Flight Demonstration. pic.twitter.com/k5gX4epuJx
— John Basham (@JohnBasham) November 21, 2025
दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर आपातकालीन सेवाएँ पहुँचीं और क्षेत्र को घेराबंदी कर लिया गया। इस हादसे में विमान के पायलट को गंभीर चोटें आईं और भारतीय वायुसेना ने बाद में पुष्टि की कि पायलट की मौत हो चुकी है। भारतीय वायुसेना ने इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और पूरे संगठन की संवेदनाएँ पायलट के परिवार के साथ हैं।
Sad news coming in- An Indian #Tejas fighter jet crashed during an aerial display at the Dubai Air Show. pic.twitter.com/Dy9rS3l52W
— Utkarsh Singh (@utkarshs88) November 21, 2025
वायुसेना ने आगे बताया कि इस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित की जाएगी। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि दुर्घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई, मौसम की वजह से या किसी मानवीय त्रुटि के कारण। तेजस विमान भारत की रक्षा क्षमता और स्वदेशी एयरोस्पेस तकनीक का प्रतीक माना जाता है, और ऐसे में यह दुर्घटना एयर शो और रक्षा क्षेत्र दोनों के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel