click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: कनाडा की संसद में आतंकी हरदीप निज्जर की याद में रखा गया मौन, भारत ने भी उसी भाषा में दिया जवाब
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > India > कनाडा की संसद में आतंकी हरदीप निज्जर की याद में रखा गया मौन, भारत ने भी उसी भाषा में दिया जवाब
IndiaWorld

कनाडा की संसद में आतंकी हरदीप निज्जर की याद में रखा गया मौन, भारत ने भी उसी भाषा में दिया जवाब

कनाडा की संसद ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की वार्षिकी पर 2 मिनट का मौन रखा तो वैंकूवर स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कनाडा का नाम लिए बिन उसे करारा जवाब दे दिया।

Last updated: 2024/06/19 at 6:42 PM
One India News Team
Share
8 Min Read
SHARE

कनाडा की जस्टिन ट्रूडो सरकार का खालिस्तानी आतंकियों के प्रति प्रेम को लेकर चेहरा बेनकाब हो गया है. कनाडा की संसद ने मंगलवार को खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की याद में एक मिनट का मौन रखा गया. भारत सरकार द्वारा आतंकी घोषित निज्जर की 18 जून, 2023 को कनाडा के सरे शहर में एक गुरुद्वारा के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

Contents
कनिष्क हादसा कैसे हुआ?भारत की ‘मोस्ट वांटेड’ आतंकियों की सूची में था निज्जरट्रूडो ने लगाया था निज्जर की हत्या में भारत के शामिल होने का आरोप

Canada's Parliament marked the one-year anniversary of the killing of Khalistani terrorist Hardeep Singh Nijjar by holding a moment of silence in the House of Commons on Tuesday

(Video Source – Canadian Parliament Official Website) pic.twitter.com/SGkovpiWXc

— IANS (@ians_india) June 19, 2024

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, निज्जर की बरसी पर 18 जून को कनाडा के हाउस ऑफ कॉमन्स में कार्यवाही के अंत में स्पीकर ग्रेग फर्गस ने खड़े होकर घोषणा की कि सदन में सभी दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद एक साल पहले आज ही के दिन ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे में मारे गए हरदीप सिंह निज्जर की याद में मौन रखने पर सहमति बनी है. इसके बाद सदन के सभी सदस्य खड़े हुए और निज्जर की याद में एक मिनट का मौन रखा.

वहीं, कनाडा की संसद में आतंकवादी निज्जर को सम्मान देने के बाद वैंकूवर में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने 1985 में एयर इंडिया के कनिष्क विमान में विस्फोट से मारे गए 329 पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए स्मारक सेवा की घोषणा की. भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत आतंकवाद के खतरे का मुकाबला करने में सबसे आगे है और इस वैश्विक खतरे से निपटने के लिए सभी देशों के साथ मिलकर काम करता है. 23 जून 2024 को एयर इंडिया की उड़ान कनिष्क पर हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी बम विस्फोट की 39वीं वर्षगांठ है. नागरिक उड्डयन के इतिहास में सबसे जघन्य आतंकवादी घटना में 86 बच्चों सहित 329 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी.

23 June 2024 marks the 39th Anniversary of the cowardly terrorist bombing of Air India flight 182 (Kanishka), in which 329 innocent victims, including 86 children, lost their lives in one of the most heinous terror-related air disasters in the history of civil aviation. (2/3)

— India in Vancouver (@cgivancouver) June 18, 2024

एक अन्य पोस्ट में कहा गया कि 23 जून, 2024 को शाम 6:30 बजे स्टेनली पार्क के सेपरले प्लेग्राउंड क्षेत्र में एयर इंडिया मेमोरियल में स्मारक सेवा निर्धारित की गई है. वैंकूवर में भारतीय महावाणिज्य दूतावास आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाने के लिए भारतीय प्रवासियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करता है.

कनिष्क हादसा कैसे हुआ?

बता दें कि 23 जून, 1985 को, कनाडा से लंदन होते हुए भारत जा रहे एयर इंडिया के विमान में विस्फोट हुआ था। एयर इंडिया की फ्लाइट-182 ने 23 जून 1985 को कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर से उड़ान भरी थी। इस फ्लाइट को मॉन्ट्रियल से ब्रिटेन के लंदन, फिर भारत के दिल्‍ली होते हुए मुंबई पहुँचना था। बोइंग 747-237B का नाम सम्राट कनिष्क के नाम पर रखा गया था। इस विमान को आयरलैंड के हवाई क्षेत्र में 31,000 फीट की ऊँचाई पर बम से उड़ा दिया गया। हादसे के बाद विमान अटलांटिक महासागर में गिर गया। इस विमान हादसे में 329 लोगों की मौत हुई। मारे गए लोगों में 22 हवाई यात्री भारत में जन्मे थे, जबकि 280 लोग भारतीय मूल के कनाडाई नागरिक थे। यह घटना आधुनिक कनाडा के इतिहास में सबसे बड़ी सामूहिक हत्या थी।

कनाडा इस घटना की जाँच कभी पूरी नहीं कर पाया और आज तक हादसे के किसी भी आरोपी को सजा नहीं हो पाई है। जब भारत की ओर से सीबीआई ने हादसे की जाँच करने की कोशिश की तो कनाडा ने कानून का सहारा लेकर रुकावटें खड़ी कीं और जाँच पूरी नहीं होने दी। बता दें कि हादसे के बाद सिर्फ 131 यात्रियों के शव ही बरामद किए जा सके थे। विमान हादसे की जाँच कर रही सीबीआई ने भी पाया था कि धमाके में आतंकी संगठन बब्‍बर खासा इंटरनेशनल का हाथ था, इसका मास्‍टरमाइंड बब्‍बर खालसा इंटरनेशन का नेता तलविंदर सिंह परमार था।

इसी कड़ी में भारत ने खालिस्तानी आतंकी तलविंदर सिंह परमार को प्रत्यर्पित करने को कहा था, जो उस समय कनाडा में रहता था। परमार ‘बब्बर खालसा इंटरनेशनल’ का पहला मुखिया था। वह 1970 में कनाडा भाग गया था और वहीं से खालिस्तानी गतिविधियों को संचालित करता था। तलविंदर पर वर्ष 1981 में पंजाब पुलिस के 2 जवानों की हत्या का आरोप भी है, जिसके लिए उसे 1983 में जर्मनी में गिरफ्तार किया गया था। तलविंदर परमार ने पंजाब के बड़े नेता लाला जगत नारायण की भी वर्ष 1981 में हत्या कर दी थी। तलविंदर इसके अतिरिक्त अन्य कई हत्याओं में भी शामिल रहा था। तलविंदर ने 1985 में एयर इंडिया के एक बोईंग 747 विमान जिसका नाम ‘कनिष्क’ था, उसे बम से उड़ा दिया था। यह विमान कनाडा के शहर मॉन्ट्रियल से लंदन के रास्ते भारत आ रहा था।

इस विमान में तलविंदर ने इन्दरजीत सिंह रैयत तथा अन्य कुछ आरोपितों के साथ मिलकर बम रखा था जो कि विमान की उड़ान के बीच प्रशांत महासागर में फट गया था और इस हादसे में 329 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी। इस हादसे में मरने वाले 268 व्यक्ति कनाडाई नागरिक ही थे। उसने इसी दिन एक और विमान को बम से उड़ाने के लिए एक बैग में बम रखा था, लेकिन वो इसे विमान के भीतर नहीं डाल पाया और टोक्यो में ही फट गया। तलविंदर ने यह बम एयर इंडिया के टोक्यो से बैंकाक जाने वाले विमान में रखने का प्लान बनाया था।

जस्टिन के पिता पियरे ट्रूडो की एक गलती के कारण 329 निर्दोष व्यक्तियों को अपनी जान गँवानी पड़ी थी और लोग हवाई यात्रा करने से भी डरने लगे थे। जस्टिन यही गलती फिर दोहरा रहे हैं। गौरतलब है कि उनकी सरकार पिछले कुछ सालों से ऐसे कृत्यों पर एकदम शांत है जिनमें भारत को सीधे सीधे धमकी दी गई है।

भारत की ‘मोस्ट वांटेड’ आतंकियों की सूची में था निज्जर

निज्जर भारत विरोधी और अलगाववादी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) का प्रमुख था. भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने निज्जर को ‘मोस्ट वांटेड’ आतंकियों की सूची में शामिल किया था. भारत ने निज्जर को गिरफ्तार करवाने पर 10 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया था.

ट्रूडो ने लगाया था निज्जर की हत्या में भारत के शामिल होने का आरोप

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता का आरोप लगाया था, जिसके बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव पैदा हो गया. 18 सितंबर, 2023 को हाउस ऑफ कॉमन्स में अपने भाषण में कनाडाई प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा था कि कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां भारत सरकार के एजेंटों और कनाडाई नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बीच संभावित संबंध के विश्वसनीय आरोपों की जांच कर रही हैं. उन्होंने कहा था कि कनाडा की धरती पर एक कनाडाई नागरिक की हत्या में किसी विदेशी सरकार की संलिप्तता हमारी संप्रभुता का अस्वीकार्य उल्लंघन है. हालांकि, भारत ने ट्रूडो के इन आरोपों का खंडन किया था और कनाडा में किसी भी तरह की हिंसा में भारत सरकार की संलिप्तता के आरोप बेतुका बताया था.

You Might Also Like

लखनऊ में धर्मांतरण और युवती को गायब करने के दो सनसनीखेज मामले, इरशाद अली और जुबैर अंसारी पर गंभीर आरोप

ममता बनर्जी के कालीघाट आवास पहुँची CID, अभिषेक बनर्जी की तलाश में हाई-वोल्टेज ड्रामा

6 हजार की नौकरी से शुरू किया करियर, इंजीनियर के घर से निकले 2 करोड़ कैश, 1.25 किलो सोना और 14 प्लॉट

गंगा नदी से मिला 200 किलो वजनी विशाल शिवलिंग, 2500 साल पुराना होने का दावा, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

‘मेरा सिर कटेगा लेकिन झुकेगा नहीं’: काकोली घोष ने ममता का साथ छोड़ा, 20 TMC सांसद NDA के साथ जाने को तैयार

TAGGED: breakingnews, Canadian Parliament, Canadian Prime Minister Justin Trudeau, Hardeep Singh Nijjar, hindinews, House of Commons in Canada, Indian Consulate General, indian government, Khalistan Tiger Force organization, Khalistani terrorist, oneindianews, oneindianewscom, surrey city

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team June 19, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article मोदी 3.0 के पहले बजट को लेकर शुरू हुआ कंसलटेशन का दौर, वित्त मंत्री सीतारमण ने अर्थशास्त्रियों के साथ की बैठक
Next Article NEET मामले पर आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई, पेपर लीक के आरोपी का बड़ा खुलासा, क्या है तेजस्वी यादव से लिंक?

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

लखनऊ में धर्मांतरण और युवती को गायब करने के दो सनसनीखेज मामले, इरशाद अली और जुबैर अंसारी पर गंभीर आरोप
India Top News Uttar Pradesh June 9, 2026
ममता बनर्जी के कालीघाट आवास पहुँची CID, अभिषेक बनर्जी की तलाश में हाई-वोल्टेज ड्रामा
India Top News West Bengal June 9, 2026
6 हजार की नौकरी से शुरू किया करियर, इंजीनियर के घर से निकले 2 करोड़ कैश, 1.25 किलो सोना और 14 प्लॉट
India Odisha Top News June 9, 2026
गंगा नदी से मिला 200 किलो वजनी विशाल शिवलिंग, 2500 साल पुराना होने का दावा, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
India Top News Uttar Pradesh June 9, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.