Skip to content
Thursday, November 5, 2026

मोदी सरकार ने बनाया लोगों का जीवन आसान, एक ही पोर्टल पर निपटेंगे सब सरकारी काम.

मोदी सरकार ने बनाया लोगों का जीवन आसान, एक ही पोर्टल पर निपटेंगे सब सरकारी काम.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर अपने भाषण में देश के आम लोगों का जीवन स्तर सुधारने, सरकारी बाधाओं को दूर करने और सरकार से जुड़े कामों को आसान बनाने की बात करते हैं. अब सरकार ने इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए एक ऐसा पोर्टल शुरू किया है, जहां आपके लगभग सभी सरकारी काम एक ही पोर्टल पर निपट जाएंगे. इस पोर्टल पर आपको 13,000 से ज्यादा सरकारी सर्विस मिलेंगी.

मोदी सरकार ने हाल में ‘नेशनल गवर्नमेंट सर्विसेस पोर्टल’ की शुरुआत की है. इस पोर्टल पर सरकार से जुड़ी 13,000 से ज्यादा सर्विस को इंटीग्रेट कर दिया गया है. सबसे अच्छी बात इस पोर्टल पर सिर्फ केंद्र सरकार की ही नहीं बल्कि राज्य, केंद्र शासित प्रदेश, स्थानीय निकाय और जिला स्तर तक की सर्विस शामिल हैं.

घर बैठे होंगे सरकारी काम

सरकार ने services.india.gov.in पोर्टल की शुरुआत की है. ये देश में ऑनलाइन गवर्नमेंट सर्विसेस की क्षमता को बेहतर करने के साथ-साथ ट्रांसपरेंसी लाने का भी काम करेगा. ये देश में नागरिकों का जीवन आसान बनाने में मदद करेगा.

अब आपको ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हो या पैन कार्ड या फिर आपको कोई सरकारी सर्टिफिकेट जारी कराना हो. ये सभी काम एक ही पोर्टल पर हो जाएंगे. आप दिल्ली में बैठकर पटना के जिला मुख्यालय या तहसील से भी अगर कोई दस्तावेज पाना चाहते हैं, तो इस पोर्टल पर घर बैठे आराम से कर सकेंगे.

इन मंत्रालयों के काम होंगे पूरे

इस पोर्टल पर वित्त मंत्रालय से जुड़ी 121 सर्विस, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय से जुड़ी 100 सर्विस, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय से जुड़ी 72 सर्विस, कार्मिक और शिकायत निवारण, पेंशन मंत्रालय से जुड़ी 60 सर्विस, शिक्षा मंत्रालय से जुड़ी 141 सर्विस का समाधान होगा.

इस तरह ये पोर्टल 13, 350 सरकारी सर्विस का काम घर बैठे कराएगा. इसमें अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय से जुड़ी 39 और विदेश मंत्रालय से जुड़ी 38 सर्विस भी शामिल हैं.

 

Filed under Top News

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.