Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 34°C

अडानी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सेबी से कहा- 6 नहीं 3 महीने की मिल सकती है मोहलत

अडानी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सेबी से कहा- 6 नहीं 3 महीने की मिल सकती है मोहलत

अडानी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट की तरफ से मार्केट रेगुलेटर सेबी को बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को तीन महीने का और समय दिया है. यह समय उस मांग पर दिया गया है, जब सेबी की ओर से 6 महीने की डिमांड की गई थी. आज सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सेबी से कहा कि हम जांच का समय बढ़ाएंगे, लेकिन छह महीने नहीं. यह समय तीन महीने के लिए बढ़ाया जाएगा. अगली सुनवाई 15 मई को होगी. आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने अडानी हिंडनबर्ग मामले में सेबी को जांच के लिए तीन महीने का समय दिया था और एक पैनल का गठन किया था, जिसे तीन महीने में ही अपनी रिपोर्ट सौंपनी थी.

सेबी ने कुछ दिन पहले सु​प्रीम कोर्ट से अपनी जांच पूरी करने के लिए 6 महीने का और समय मांगा था. इसके अलावा एक 10 अप्रैल को पैनल ने भी अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंप दी थी. जिसकी सुनवाई का समय आज रखा गया था. आपको बता दें कि 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट सामने आई थी. जिसमें अडानी ग्रुप और गौतम अडानी काफी गंभीर आरोप लगाए गए थे. उसके बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली और ग्रुप मार्केट कैप में 140 अरब डॉलर कम हो गए.

 

Filed under Business

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.