Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 31°C

गैंगस्टर-खालिस्तानी टेरर लिंक मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 100 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी

गैंगस्टर-खालिस्तानी टेरर लिंक मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 100 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी

एनआईए ने आज आतंक, नशीले पदार्थों की तस्करी, गैंगस्टर और खालिस्तानी टेरर लिंक मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए की टीमों ने 100 से ज़्यादा जगहों पर छापा मारा है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर्स और खालिस्तानी नेटवर्क पर दर्ज 5 मामलों में एजेंसी यह कार्रवाई कर रही है। दिल्ली-NCR, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित दूसरे राज्यों में NIA का छापा मार कार्रवाई जारी है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली-NCR में 32 जगह, पंजाब-चंडीगढ़ में 67 जगह, यूपी में प्रतापगढ़, बरेली, लखीमपुर में NIA की छापेमारी चल रही है। इसके अलावा राजस्थान और हरियाणा में 18 जगह एजेंसी सर्च ऑपरेशन चला रही है। वहीं, मध्यप्रदेश में दो जगह NIA की टीम ने छापा मारा है। सूत्रों के मुताबिक एनआईए ने अपराधिक छवि वाले और खालिस्तानी टेरर लिंक वाले लोगों के ठिकानों पर छापा मारा है।

पंजाब के बठिंडा में भी राष्ट्रीय जांच एजेंसी आतंकवाद-नारकोटिक्स-तस्करों-गैंगस्टरों के मामलों में छापेमारी कर रही है। खबर है कि फिरोजपुर में भी तीन जगह छापेमारी की गई है। इधर हरियाणा में बहादुरगढ़ के भगत सिंह कॉलोनी में छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि जिन घरों पर छापेमारी की गई है, वहां किसी को भी बाहर से अंदर और अंदर से बाहर नहीं आने-जाने दिया जा रहा है।

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.