Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 27°C

हिरोशिमा में PM मोदी से मिलेंगे जेलेंस्की, जंग शुरू होने के बाद पहली बार मिलेंगे दोनों नेता

हिरोशिमा में PM मोदी से मिलेंगे जेलेंस्की, जंग शुरू होने के बाद पहली बार मिलेंगे दोनों नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के हिरोशिमा के लिए रवाना हो गए हैं. वह यहां होने वाले G-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. इस सम्मेलन से इतर पीएम मोदी वहां मौजूद अन्य देशों के बड़े नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगें. इनमें यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की भी शामिल हैं.

रूस-यूक्रेन के बीच जंग शुरू होने के बाद पीएम मोदी पहली बार यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिलेंगे. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच युद्ध के हालातों पर और इसका राजनयिक समाधान खोजने पर चर्चा हो सकती है. पीएम मोदी शुक्रवार को हीरोशीमा पहुंचेंगे जबकि जेलेंस्की जी7 में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को हिरोशिमा जाएंगे.

बता दें, पिछले महीने ही जेलेंस्की ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखते हुए मदद की गुहार लगाई थी. उन्होंने इस पत्र में यूक्रेन के लिए अतिरिक्त मानवीय सहायता भेजने की अपील की थी. वहीं यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमीन जापरोवा भी भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आई थी. बता दें, भारत ने कई मौकों पर रूस और यूक्रेन के बीच तनाव कम करने के लिए बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर चलने का आग्रह किया है, ताकी क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल हो सके.

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के अलावा पीएम मोदी शनिवार को हिरोशिमा में जापान, कोरिया, वियतनाम, फ्रांस के नेताओं के साथ भी द्विपक्षीय बैठक करेंगे. इसके अलावा वह रविवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. बता दें, जापान ने जी7 सम्मेलन का आयोजन हिरोशिमा में किया है यानी वो जगह जहां दुनिया का पहला परमाणु बम गिराया गया था. ऐसे में प्रधानमंत्री फुमियो की ये कोशिश परमाणु विरोध संदेश को बढ़ावा देने वाली बताई जा रही है.

बता दें पीएम मोदी 6 दिनों के विदेश दौरे पर हैं. जापान के बाद पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी जाएंगे और आखिर में सिडनी जाएंगे. पीएम मोदी का पापुआ गिनी में ये पहला दौरा होगा.

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.