Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 25°C

काशी के हस्तशिल्पियों ने बनाया नए संसद का 3-डी मॉडल

काशी के हस्तशिल्पियों ने बनाया नए संसद का 3-डी मॉडल

नए संसद भवन की चर्चा इन दिनों भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी खूब हो रही है। बेहतरीन नक्कासी के साथ भवन आत्मनिर्भर भारत का उदाहरण भी पेश कर रहा है। जल्द ही काशी के जीआई उत्पादकों की धूम नए संसद भवन में भी देखने को मिलेगी। काशी के हस्तशिल्पियों ने संसद भवन का 3-डी मॉडल और बनारसी अंगवस्त्र पर जरदोजी से नए संसद भवन की खूबसूरत आकृति उकेरी है। जीआई विशेषज्ञ डॉ रजनी कांत ने बताया कि आने वाले समय में अंगवस्त्र और मॉडल, राष्ट्राध्यक्षों को भी भेंट किया जा सकता है। काशी के हस्तशिल्पी काफी उत्साहित हैं।

लकड़ी खिलौना शिल्पकार व नेशनल मेरिट अवार्डी रामेश्वर सिंह और स्टेट अवार्डी राजकुमार सिंह के निर्देशन में शिल्पी दिव्या, अनिता, सत्यम, अजय, सनोज कुमार, सत्यम कुमार, मोनिका देवी, मीना पाल ने 26x16x6 इंच का नए संसद भवन का मॉडल तैयार किया है। काफी बारीकियों के साथ मॉडल को बनाया गया है।

शिल्पियों ने रेशम के धागे और जरी से नए संसद भवन को उकेरा है। डॉ रजनीकांत ने बताया कि श्रीकाशी विश्वनाथ धाम, महाकाल संकुल उज्जैन, राम मंदिर अयोध्या समेत अन्य खूबसूरत मॉडलों को लोगों ने खूब सराहा है। सरकार ने इस कला को पुनर्जीवित किया है।

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.